BSNL के इस प्लान के सामने Jio, एयरटेल सब फेल, 91 रु में महीने भर अनलिमिटेड वीडियो और वॉयसकॉल

नई दिल्ली। देश की सरकारी टेलि‍कॉम कंपनी भारत संचार नि‍गम लि‍मि‍टेड ने निजी कंपनियों से टक्कर लेने की पूरी तैयारी कर ली। रिलायंस जियो की वजह से टेलिकॉम बाजार में उठी उथल-पुथल के बीच प्राइवेट कंपनियों ने सस्ते प्लान लॉन्च कर दिए, पुराने प्लान की कीमत घटा दी। ऐसे में निजी कंपनियों से मिल रही चुनौती के बीच BSNL ने भारत में पहली इंटरनेट टेलिफोनी सर्वि‍स की शुरुआत कर दी है। बीएसएनएल ने Wings का सॉफ्ट लॉन्‍च कि‍या है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें...

 बीएसएनएल ने Wings का सॉफ्ट लॉन्‍च

बीएसएनएल ने Wings का सॉफ्ट लॉन्‍च

बीएसएनएल ने ट्राई की ओर से दिए गए निर्देश के बाद VoIP गाइडलाइंस में बदलाव करने के बाद भारत में पहली बार इंटरनेट टेलिफोनी लॉन्च कर दिया है। विंग्स के जरिए सब्‍सक्राइबर इंटरनेट के जरि‍ए अपने लैंडलाइन या मोबाइल फोन पर वीडि‍यो और ऑडि‍यो कॉलिंग कर सकता है। Wings के जरिए IP आधारि‍त IMG/NGN कोर स्‍वि‍च के नेटवर्क का एक्‍सेस करेगी।

 जानें Wings के फीचर्स

जानें Wings के फीचर्स

कंपनी ने विंग्स के तहत मोबाइल नंबरिंग स्‍कीम के साथ मोबाइल ऐप को लिंक कि‍या है। इसकी नंबरिंग के जरिए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सर्विस दी जाएगी। कंपनी ने इस सर्विस को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो ऐसे रिमोट एरिया में रहते हैं, जहां मोबाइल कवरेट खराब है। ऐसे एरिया में विंग्स सर्विस के जरिए यूजर्स ब्रॉडबैंड, वाईफाई, 4जी या 3जी इंटरनेट के इस्‍तेमाल कर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग कर सकता है। आपको बता दें कि

Wings सर्वि‍स APP को SIP क्‍लाइंट डाउनलोड कर स्‍मार्टफोन, लैपटॉप, नोटबुक पर एक्सेस किया जा सकता है।

 क्या है बीएसएनएल का ऑफर

क्या है बीएसएनएल का ऑफर

बीएसएनएल ने इस एक साल तक फ्री ऑडि‍यो और वीडि‍यो कॉलिंग की सर्विस दी है। इसके लिए आपको 1,099 रुपए की वन-टाइम एक्‍टि‍वेशन फीस देनी होगी। उसके बाद आप पूरे साल फ्री में ऑडि‍यो और वीडि‍यो कॉलिंग कर सकेंगे। अगर इस वन-टाइम एक्‍टि‍वेशन फीस को कैलकुलेट करें तो आपको महीने में मात्र 91 रुपए (1099/12=91) का खर्च आ रहा है। आपको बता दें कि बीएसएनएल की इस सेवा का पहला फेज 1 अगस्त 2018 से शुरू होगा। कंपनी ने इसे पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध कराया है। जल्द ही इसके कनेक्शन की स्कीम जल्द शुरू की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+