BSNL ने पेश किया जबरदस्त प्लान, मात्र 109 रू में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 5GB डेटा, 90 दिनों की वैलिडिटी

नई दिल्ली। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल कर्मचारियों को वीआरएस की सुविधा देकर अपने बोझ को कम करने में लगा है। VRS स्कीम के जरिए बीएसएनएल कर्मचारियों पर आने वाले खर्च के बोझ को कम कर रहा है। लगातार घाटे में चल रही बीएसएनएल ने बाकी टेलिकॉम कंपनियों द्वारा टैरिफ बढ़ाए नजाने के बावजूद भी अपने प्लान में कोई बदलाव नहीं किया। जहां एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स के लिए 3 दिसंबर से टैरिफ प्लान्स महंगे हो गए और रिलायंस जियो यूजर्स के लिए 6 दिसंबर से रिचार्ज महंगे हो गए, वहीं BSNL के यूजर्स को अब तक ये झटका नहीं लगा है।

 बीएसएनएल का नया प्लान

बीएसएनएल का नया प्लान

जहां एक ओर बीएसएनएल ने अपने प्लान की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया तो वहीं एक नया धमाकेदार प्लान पेश किया है।बीएसएनएल (BSNL) ने जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए नया बेहतरीन प्लान पेश किया है। इस प्लान को Mithram Plus के नाम से पेश किया गया है। इस सीरीज के तहत 109 रुपए प्लान बेहद लुभावना है।

 BSNL का 109 रुपए वाला प्लान

BSNL का 109 रुपए वाला प्लान

BSNL के प्रीपेड प्लान 109 Prepaid Plan पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 90 दिनों की वैधता के साथ अलग से 20 दिनों की समय सीमा मिलेगी। इस प्लान में यूजर्स को डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती है। प्लान में यूजर्स को 5 जीबी डाटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना कॉलिंग के लिए 250 मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 90 दिनों की है। फिलहाल इस प्लान को केरल सर्किल के लिए लॉन्च किया गया है।

 बीएसएनएल के प्लान्स की वैधता कम

बीएसएनएल के प्लान्स की वैधता कम

बीएसएनएल ने केरल के उपभोक्ता ही सिर्फ इस प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि केरल सर्किल में BSNL ने कई प्लान में बदलाव किए हैं। कंपनी ने कई प्लांस की वैधता को कम कर दिया है। इस कटौती में 187 रुपए, 118 रुपए, 153 रुपए, 186 रुपए और 399 रुपए वाले प्लान शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+