BSNL ने पेश किया सबसे सस्ता प्लान! 99 रुपए में हर महीने दे रहा है भरपूर डेटा और कॉलिंग

BSNL cheapest plan, बीएसएनएल अपने ग्राहकों को समय-समय पर किफायती प्लान उपलब्ध कराता रहा है। आज हम एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने वाले हैं।

BSNL cheapest plan data and calling every month for just Rs 99

टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए समय-समय पर शानदार रिचार्ज प्लान पेश करती रहती हैं।सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल एक बार फिर से अपने यूजर्स के लिए शानदार प्लान लेकर आई है।

बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए शानदार सालाना प्लान जारी किए हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड 1,198 रुपये का एक वार्षिक प्लान लेकर आया है। जिसकी वैधता 12 महीने यानि कि 365 दिन है। इस प्लान में कई शानदार बेनिफिट्स में दिए जा रहे हैं।

बीएसएनएल के 1,198 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर को 3 जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को 300 मिनट वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है और 30 एसमएएस की सुविधा दी जा रही है।

हालांकि कंपनी ये सारी सुविधाएं मासिक तौर पर दे रही हैं। 12 महीने तक हर महीने आपको 300 मिनट वॉयस कॉलिंग, 3 जीबी डाटा और 30 एसएमएस दिए जाएंगे। इस हिसाब से कस्टमर्स को हर महीने करीब 99 रुपए का खर्च आएगा।

मौजूदा समय में कोई भी कंपनी 200 रुपए से कम में कॉलिंग के साथ डेटा और एसएमएस जैसे सुविधाए ऑफर नहीं कर रही है। यह प्लान उन लोगों से अच्छा है तो दो सिम का इस्तेमाल करते हैं। ये प्लान आपको बजट को बिगड़ने से बचाएगा।

बीएसएनएल ऐसा ही एक 1515 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज भी ऑफर कर रहा है। जिसमें यूजर को 2जीबी डेटा रोजाना ऑफर किया जा रहा है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर यूजर को 40kbps की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। इस रिचार्ज प्लान में यूजर को डेली एसएमएस और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है। ये सिर्फ एक डेटा प्लान है। इस हिसाब से कस्टमर रोजाना पांच रुपये से भी कम के खर्च पर 2जीबी डेटा इस्तेमाल करने का फायदा उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+