BSNL 1199: सब कुछ फ्री देने वाले इस ऑफर में है एक लोचा

नई दिल्ली। हाल ही में बीएसएनएल ने 1199 रुपए का एक प्लान जारी किया है, जिसके तहत वह अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। बीएसएनएल की तरफ से ये प्लान रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया है।

bsnl

बीएसएनएल की तरफ से ऐसा ऑफर अपने ग्राहकों को बांधे रखने के लिए लॉन्च किया गया है, ताकि लोग रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाओं की वजह से बीएसएनएल न छोड़ें।

सिर्फ लैंडलाइन के लिए है ये ऑफर

बीएसएनएल की इस स्कीम को 'बीबीजी कॉम्बो यूएलडी 1199' नाम दिया गया है। लोग इस स्कीम की वजह से बीएसएनएल की ओर आकर्षित भी हो रहे हैं, लेकिन इसके साथ एक लोचा भी है, जिसे जानने के बाद इस स्कीम के लिए ओतावले लोग मुंह बिचका रहे हैं।

दरअसल, जहां रिलायंस जियो की सेवा मोबाइल आधिरत है, वहीं दूसरी ओर बीएसएनएल का ये ऑफर सिर्फ लैंडलाइन के लिए है। यही कारण है कि लोग पहले तो बीएसएनएल की इस स्कीम से खुश हो रहे हैं, लेकिन बाद में उदास हो जा रहे हैं।

क्या है बीएसएनएल का ऑफर

बीएसएनएल के ऑफर के तहत महज 1199 रुपए में 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जा रहा है। इसके तहत दिए जाने वाले डेटा की स्पीड 2 एमबीपीएस है। साथ ही, देशभर में मुफ्त कॉलिंग की सुविधा इस ऑफर को और अधिक आकर्षक बना रही है।

साथ ही, बीएसएनएल के नेटवर्क पर पूरे देश में रोमिंग मुफ्त है, जो लोगों को बीएसएनएल की ओर खींच रही थी, लेकिन इस ऑफर का सिर्फ लैंडलाइन तक सीमित होना ग्राहकों को उदास कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+