शानदार बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी पहली बार साढ़े 10 हजार के पार
मुंबई। सोमवार को सेंसेक्स शानदार बढ़त के साथ खुला। ग्लोबल बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के चलते घरेलू बाजार मजबूती के साथ खुले। सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) 150 की बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स ने भी 34,356 के स्तर पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड उच्चतम स्तर बनाया। तो वहीं निफ्टी ने रिकॉर्ड बनाते हुए पहली बार 10,600 का आंकड़ा छुआ। निफ्टी ने कुल 50 पॉइंट की बढ़त हासिल की है।

सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी नए रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंचे हैं। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ 18,160 के ऊपर कारोबार कर रहा है। यस बैंक, सनफार्मा, गैल, बीपीसीएल, इन्फोसिस के शेयर चढ़े, वहीं भारती एयरटेल, वेदांता के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
इसके अलावा कोल इंडिया, डॉ रेड्डी लैब्स और विप्रो के शेयरों में भी बढ़त देखी गई। वहीं भारती एयरटेल 0.25 प्रतिशत लुढककर 1,180.75 रुपए पर आ गया। रिलायंस जियो इंफोकॉम (जियो) लगातार बाकी टेलिकॉम कंपनियों को चुनौती दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications