सेंसेक्स ने दूसरे दिन भी रचा इतिहास, 350 अंको की तेजी साथ खुला बाजार
मुंबई। शेयर बाजार में लगातार दो दिनों से जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। बुधवार को तिहरा शतक लगाते हुए पहली बार 35000 के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया था। ऐसा ही कुछ कारनामा बाजार ने गुरूवार को खुलते ही किया। सेंसेक्स लगभग 400 अंकों के तेजी के साथ खुला।

गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 35,450 पर खुलने के बाद और तेजी दिखाई और देखते-ही-देखते 350 अंक मजबूत हो गया। वहीं निफ्टी भी 10,873 अंकों पर खुला। 9:33 बजे बैंक निफ्टी 500 अंक चढ़ गया तो मिडकैप इंडेक्स में भी 140 पॉइंट की उछाल आ गई।
गुरुवार के शुरुआती कारोबार में जेट एयरवेज, सियेंट, तिरुमलाई, मास्टेक, अडानी ट्रांसमिशन, यस बैंक, एचडीएफसी बैंक जुबिलंट फूड्स, एचयूएल, वॉकहार्ट, माइंडट्री आदि शेयरों ने तेजी दिखाई दी। हालांकि दिग्गज शेयरों में भारती इंफ्राटेल, गेल, इंफोसिस, हिंडाल्को, टीसीएस, विप्रो और भारती एयरटेल 2.9-0.2 फीसदी तक गिरे हैं।
सेंसेक्स में आई मजबूती की वजह बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में हुई जबरदस्त खरीदारी बताई जा रही है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मजबूती निजी बैंकों के शयरों में देखने को मिली। यस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में 1.5 फीसदी से लेकर 3.5 फीसदी तक की मजबूती आई है।












Click it and Unblock the Notifications