नरमी के साथ खुला शेयर बाजार, रुपया डॉलर के मुकाबले 17 पैसे मजबूत हुआ
मुंबई। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर खुले। लेकिन ये बढ़त ज्यादा देर बरकरार नहीं रही। फिलहाल सेंसेक्स 66 अंक की गिरावट के साथ 36,096 अंक पर और निफ्टी 10 अंक टूटकर 11,075 अंक पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट की बड़ी वजह सरकारी बैंकों के शेयरों में आई बिकवाली को माना जा रहा है। सप्ताह के चौथे कारोबार दिन गुरुवार को रुपए की मजबूती शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 63.52 के स्तर पर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर PSU बैंक इंडेक्स 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट पंजाब नैशनल बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक और इलाहाबाद बैंक के शेयरों में देखी जा रही है।
गेनर्स
वेदांता, हिंडाल्को, सिप्ला, गेल, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक
लूजर्स
एसबीआई, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, यस बैंक, इंफोसिस और भारती एयरटेल












Click it and Unblock the Notifications