1 अप्रैल, 2018 से आने वाला है बीएस-VI ग्रेड का डीजल-पेट्रोल, स्मॉग और प्रदूषण से निपटने के लिए उठाया जा रहा ये कदम
नई दिल्ली। लगातार दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण और स्मॉग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार 1 अप्रैल 2018 से दिल्ली में बीएस-VI ग्रेड के पेट्रोल और डीजल बेचने की योजना बना रही है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में बीएस-IV ग्रेड का पेट्रोल और डीजल बन रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय के बयान के मुताबिक इसे लेकर तेल सरकारी तेल कंपनियों से बातचीत भी की जा रही है। मंत्रालय ने इस बात की भी पुष्टि की है कि स्मॉग और प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए ही यह कदम उठाया जा रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं किया गया है कि बीएस-VI ग्रेड के डीजल-पेट्रोल की कीमत कितनी हो सकती है।

इससे पहले 1 अप्रैल 2010 में भी बीएस-VI ग्रेड का डीजल-पेट्रोल बेचने को लेकर विचार किया गया था, लेकिन उसे लागू नहीं किया जा सका। जहां एक ओर 1 अप्रैल 2018 से दिल्ली में बीएस-VI ग्रेड का डीजल-पेट्रोल बेचने की योजना है, वहीं दूसरी ओर एनसीआर के अन्य राज्यों में भी 1 अप्रैल 2019 तक यह नई व्यवस्था लागू किए जाने पर विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे दिल्ली और आसपास के शहरों में प्रदूषण से निपटने में मदद मिलेगी।
मंत्रालय ने यह भी कहा है कि पेरिस जलवायु सम्मेलन में पीएम मोदी ने वाहने से होने वाले उत्सर्जन पर लगाम कसने का वादा किया था। अब ये सारे प्रयास उसी वादे के तहत किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस नए पेट्रोल-डीजल से कार्बन उत्सर्जन में कााफी कमी आएगी। इससे वातावरण में प्रदूषण का स्तर गिरेगा।












Click it and Unblock the Notifications