Gold Rate: भारत-चीन विवाद का सोने की कीमत पर पड़ा असर, जानिए आज का भाव

Gold Rate: भारत-चीन विवाद का सोने की कीमत पर पड़ा असर, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। भारत चीन सीमा विवाद के कारण तनाव बढ़ गया है। लद्दाख सीमा पर चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के कारण देश में बायकॉट चाइना ट्रेंड करने लगा है। चीन के साथ विवाद के कारण बाजार में अस्थिता दिख रहा है। इंडो-चाइना विवाद का असर सोने-चांदी की कीमत पर भी पड़ता दिख रहा है। गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। 18 जून, 2020 को सोने और चांदी दोनों की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। जहां वायदा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई तो वहीं हाजिर भाव में भी गिरावट आई।

 चीनी विवाद के कारण सस्ता हुआ सोना

चीनी विवाद के कारण सस्ता हुआ सोना

गुरिवार को सोने की वायदा कीमत में 0.08 फीसदी की गिरावट आई और सोना गिरकर 47300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। चांदी की कीमत 0.45 फीसदी गिरकर 48,216 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

 सोने के हाजिर भाव में गिरावट

सोने के हाजिर भाव में गिरावट

सोने के हाजिर भाव की बात करें तो अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 47,202 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। MCX पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने के भाव 47310 रुपए प्रति 10 ग्राम रही, जबकि सोने की कीमत में वैश्विक बाजार में भी तेजी देखने को मिली। गुरुवार को अमेरिकी फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमत 1,734 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। दरअसल लॉकडाउन की वजह से शेयर बाजार को नुकसान हुआ है, ऐसे में निवेशकों का गोल्ड की ओर रुझान बढ़ाया है और अमेरिका बाजार में सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली।

 भारतीय बाजार में सोने का भाव

भारतीय बाजार में सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिडेट भारत के 14 सर्राफा बाजार का औसत रेट अपनी वेबसाइट पर अपडेट करता है। बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर सोने और चांदी का ताजा औसत रेट अपडेट किया जाता है। वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को 99.9 फीसदी वाले सोने की कीमत 47596 से गिरकर 47571 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 99.5 फीसदी वाले सोने की कीमत 47405 रुपए से गिरकर 47381 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 43598 रुपए से गिरकर 43575 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 27844 रुपए गिरकर 27829 रुपए पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत 48146 रुपए से बढ़कर 48352 रुपए किलो पर पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+