अब बिना इंटरनेट के ही बुक करें अपना Ola कैब, जानें कैसे?
नई दिल्ली। एप आधारित कैब बुकिंग सर्विस ओला ने नई पहल करते हुए अपनी ऑफलाइन सर्विस शुरू की है। इस सर्विस के मुताबिक अब आप बिना इंटरनेट के भी ओला कैब बुक कर सकेंगे। ओला ने नई ऑफलाइन सुविधा शुरू की है। इस ऑफलाइन सर्विस के जरिए आप बिना इंटरनेट के भी कैब बुक करवा सकते हैं। ओला ने दिया बड़ा झटका, 450 किमी से सफर के लिए थमाया 9.15 लाख रु. का बिल

जानें क्या है तरीका?
- ओला ऑफलाइन के जरिए कैब बुक कराने के लिए आपको एसएमएस के जरिए अपना लोकेशन भेजना होगा।
- आपका संदेश मिलते ही आपके ओला ऐप पर कंपनी की ओर से संदेश आ जाएगा।
- इस संदेश में आपके पास ड्राइवर की पूरी जानकारी और गाड़ी की नबंर होगा।
- इसी नबंर के जरिए आप ड्राइवर से फोन पर संपर्क कर सकते हैं।
- सेवा समाप्त होने के बाद आपके उसी मोबाइल नबंर पर कंपनी की ओर से बिल भेज दिया जाएगा।
- यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि आपको ओला को मैसेज भेजते वक्त उसी फोन नंबर को इस्तेमाल करना है जिसे आपने अपने ओला एप में रजिस्टर्ड करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications