बिटकॉइन ने दिया ट्रेडर को भारी झटका, एक दिन में कराया 188 अरब रुपये का नुकसान

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर। बीते शनिवार क्रिप्टोकरेंसी बाजार में भारी उथल-पुथल मची थी जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन करीब 17 प्रतिशत तक नीचे लुढ़क गई थी। बिटकॉइन की इस टूट के चलते एक ट्रेडर को इतना तगड़ा नुकसान हुआ है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

एक झटके में कराया 188 अरब का नुकसान

एक झटके में कराया 188 अरब का नुकसान

शनिवार को क्रिप्टो बाजार में भारी गिरावट के दौरान इस बिटकॉइन ट्रेडर को एक झटके में कम से कम 188 अरब रुपये (2.5 अरब डॉलर) का नुकसान हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक इस रहस्यमयी ट्रेडर के पास 2,88,000 बिटकॉइन थे।

बिटइन्फोचार्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को इस ट्रेडर के पास 16.29 अरब डॉलर के बिटकॉइन थे। शनिवार सुबह क्रिप्टो बाजार में गिरावट के साथ ही उसके बिटकॉइन की कीमत 15.5 अरब डॉलर हुई और शाम तत यह गिरकर 13.81 अरब डॉलर तक पहुंच गई।

शनिवार को टूटा था क्रिप्टो बाजार

शनिवार को टूटा था क्रिप्टो बाजार

शनिवार को भारी गिरावट के दौरान बिटकॉइन ने अपने मूल्य का पांचवां हिस्सा गिरा दिया था। क्रिप्टो विश्षेलकों ने क्रिप्टो बाजार में की दुर्घटना के पीछे मुनाफा वसूली को जिम्मेदार ठहराया था क्योंकि हाल ही में क्रिप्टो बाजार उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

क्रिप्टोक्यूरेंसी डेटा प्लेटफॉर्म कॉइनगेको के अनुसार इसके द्वारा ट्रैक किए सिक्कों का मार्केट कैप लगभग 15 प्रतिशत गिरकर 2.34 ट्रिलियन डॉलर हो गया। पिछले महीने कुछ समय के लिए ग्लोबल मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई थी जब बिटकॉइन ने 69,000 डॉलर को पार कर रिकॉर्ड बनाया था।

इसके एक सप्ताह बाद क्रिप्टो बाजार ने नीचे की ओर लुढ़कना शुरू किया और बीते शनिवार को तो यह तेजी से लड़खड़ाकर 42,000 डॉलर के पास पहुंच गया। नवंबर में अमेरिकी नौकरी की वृद्धि धीमी होने और कोरोनवायरस के ओमिक्रॉन संस्करण ने निवेशकों को किनारे पर रखने के बाद वैश्विक इक्विटी और बेंचमार्क यूएस बॉन्ड यील्ड शुक्रवार को गिर गई।

क्रिप्टो बाजार का हाल

क्रिप्टो बाजार का हाल

आज 9 दिसम्बर को क्रिप्टो बाजार में गिरावट देखी गई है और ग्लोबल मार्केट कैप पिछले दिन के मुकाबले 1.25 प्रतिशत गिरकर 2.33 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने 24 घंटे में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की है और यह एक बार फिर से 50,000 डॉलर के नीचे आ गई है। शाम चार बजे बिटकॉइन 49,152 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। बिटकॉइन पिछले सात दिनों में 13 प्रतिशत से अधिक नीचे चल रही है।

वहीं दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 4300 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+