बिटकॉइन में लगातार दूसरे दिन आई गिरावट, 65000 डॉलर के नीचे पहुंची कीमत
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर। वैश्विक मुद्रास्फीति की चिंताओं की बीच गुरुवार को प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट देखी गई। सोलोना को छोड़कर शीर्ष 10 में से 9 क्रिप्टोकरेंसी सुबह 9.30 बजे नीचे कारोबार कर रही थी। कार्डानो, डोजकॉइन और पोलकाडॉट प्रत्येक बीते दिन के मुकाबले 5 प्रतिशत तक नीचे आ गई।

पिछले दिन की तुलना में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 2 प्रतिशत से नीचे गिरकर 2.82 ट्रिलियन डॉलर हो गया। हालांकि बीते 24 घंटे में कुल क्रिप्टो बाजार की मात्रा 31 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई और यह 176.91 अरब डॉलर पर पहुंच गया। जेबपे ट्रेड डेस्क के मुताबिक बाजार में गुरुवार सुबह करवट देखी गई है क्योंकि बिटकॉइन और ईथर में छोटा सुधार हुआ है। ऐसा ही दूसरी वर्चुअल करेंसी में भी हो रहा है।
अमेरिकी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज कॉइनबेस ग्लोबल इंक ने मंगलवार को तीसरी तिमाही के ट्रेडिंग वॉल्यूम में क्रमिक आधार पर लगभग 30% की गिरावट दर्ज की, जो कम अस्थिरता और बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट से प्रभावित हुई।
बिटकॉइन 64,000 डॉलर के क्लब में पहुंची
कॉइन मार्केट कैप के आंकड़ों के मुताबिक बाजार की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में आज भी गिरावट जारी रही। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन गुरुवार को 64,452 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। वहीं बाजार पूंजीकरण के हिसाब से दूसरी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम 4589 डॉलर की कीमत पर थी।
पिछले दिन के मुकाबले बिटकॉइन 3.94 प्रतिशत गिर गई वहीं इसी समय में एथेरियम का सिक्का ईथर 3.32 प्रतिशत नीचे आ गया है।
क्रिप्टो बाजार में तीसरे नंबर पर काबिज क्रिप्टोकरेंसी आज 611.76 पर कारोबार कर रही है और यह पिछले दिन के मुकाबले 3.84 प्रतिशत नीचे गिरी है। वहीं टीथर ने कार्डानो को चौथे नंबर से हटा दिया है और यह 1 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। सोलाना छठें नंबर पर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications