Bitcoin Rate Today: गिरा क्रिप्टोकरेंसी बाजार, बिटक्वाइन के साथ लुढ़का कार्डानो
नई दिल्ली। क्रिप्टोकरेंसी का बाजार सोमवार को सुस्त रहा। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी के भाव में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। बिटक्वाइन, डॉगकॉन, कार्डानो समेत अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी लाल निशान पर लुढ़क पहुंच गया। सबसे ज्यादा गिरावट कार्डानो में रहा, जो 10 फीसदी तक गिर गया। इसके अलावा डॉगकॉइन में 7 फीसदी, बिटक्वाइन में 5.16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कुल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 5.63 फीसदी तक गिर गया। भारत में क्रिप्टो यूजर्स की संख्या करीब 50 लाख से बढ़कर 1.5 करोड़ हो गई है।

बिटक्वाइन के अलावा इथेरियम 7.24 फीसदी, बिनैंस क्वाइंन 4.76 फीसदी गिरा। आंकड़ों पर नजर डाले तो टेर्रा मं 13.30 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है, जबकि सोनाना में 10.91 फीसदी की, कर्डानो में 9.28 फीसदी की , इथेरियाम में 7.21 फीसदी, डॉगकॉइन में 7.41 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है।
इन सबके विपरीत, पिछले 24 घंटे में सेलो में 16.69 फीसदी की तेजी आई, जबकि एक हफ्ते में ये 41.28 फीसदी उछला। आपको बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी का क्रेज तजी से बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए अब क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एसआईपी की भी सुविधा देने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications