क्रिप्टो बाजार चमका, Bitcoin $43000 के पार, Ether भी $3000 के निशान के ऊपर
नई दिल्ली, 22 मार्च। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार को अच्छा कारोबार देखा गया है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट में स्थिरता के साथ ही बिटकॉइन 43,000 डॉलर के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही ईथर भी छलांग लगाकर 3000 डॉलर को पार कर गई है।

दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 43025 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो कि बीते दिन के मुकाबले 5.19 प्रतिशत ऊपर है। बिटकॉइन में ये बढ़ोतरी अमेरिकी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष के सख्त मौद्रिक नीति को लेकर दिए बयान के बाद आई है।
बिटकॉइन के साथ ही दूसरे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी एथेरिमय ब्लॉकचेन की ईथर ने भी अच्छी बढ़त दर्ज की है और यह टोकन 3026 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
दूसरी क्रिप्टोकेरंसी भी बढ़ी
दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो एक्सआरपी ने 6.73 प्रतिशत की बढ़त देखी है जबकि सोलाना 4.41 प्रतिशत, एवलांच 4.67 प्रतिशत, कार्डानो 7.79 प्रतिशत और पोलकाडॉट 6.65 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रही थी।
अन्य आल्टकॉइन में स्टेलर 6.10 प्रतिशत, चेनलिंक 8.42 प्रतिशत, पोलीगॉन 3.5 प्रतिशत ऊपर पहुंच गई। मीमकॉइन में शीबा इनू 4.57 प्रतिशत जबकि डोजकॉइन 2.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में थी।
क्रिप्टो मार्केट कैप बढ़ा
कॉइनमार्केट कैप के आंकड़ों के मुताबिक पिछले दिन के मुकाबले क्रिप्टो बाजार में 3.19 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है और क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 1.92 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। बीते 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी का ट्रेडिंग वॉल्यूम 108.12 अरब डॉलर रहा जो 26.98 प्रतिशत की बढ़त दिखा रहा है। सभी स्थिर सिक्कों की मात्रा 90.84 प्रतिशत है जो बीते 24 घंटे में कुल क्रिप्टो बाजार का 84.03 प्रतिशत है।












Click it and Unblock the Notifications