Bitcoin की मजबूत रैली, 50000 डॉलर के पार पहुंचा डिजिटल टोकन

नई दिल्ली, 1 सितम्बर। पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार ने हरे रंग में कारोबार किया है और क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में भी पिछले कई सत्र की उच्च अस्थिरता के बीच मजबूत रैली देखी है और इसने सितम्बर में दूसरे दिन ही ही 50,000 डॉलर का आंकड़ा पार कर अच्छा संकेत दिया है।

Bitcoin

गुरुवार दोपहर 12:40 बजे बिटकॉइन की कीमत 50,179 डॉलर पर पहुंच गई जो कि पिछले 24 घंटे पहले के मूल्य की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है। कीमतों में वृद्धि का असर बिटकॉइन के मार्केट कैप पर भी पड़ा है जो कि बढ़कर 943 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। कीमतों में इसी तरह से रैली बनी रहती है तो जल्द ही यह एक बार फिर से 1 ट्रिलियन डॉलर को पार कर सकता है।

ईथर की कीमतों में भी वृद्धि
बिटकॉइन की प्रतिद्वंद्वी एथेरियम ब्लॉकचेन की डिजिटल करेंसी ईथर ने भी अच्छी रफ्तार देखी है। ईथर ने पिछले 24 घंटे में 6 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी और यह 3757 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। मजबूत कारोबार के चलते ईथर का मार्केट कैप भी बढ़ा है और यह 441 अरब डॉलर हो गया है। मार्केट कैप के हिसाब से ईथर क्रिप्टो बाजार की दूसरी सबसे बड़ी करेंसी है।

बिटकॉइन और ईथर में मजबूत रैली का असर दूसरी क्रिप्टोकरेंसी पर भी पड़ा और इसने एक्सआरपी, कार्डानो, डोजकॉइन, स्टेलर, पोलकाडॉट, लाइटकॉइन और यूनिस्वैप जैसी अन्य डिजिटल टोकन के दामों में भी वृद्धि की है।

एक दिन पहले ही एल सल्वाडोर ने दी फंड को मंजूरी
बिटकॉइन ने यह तेजी एल सल्वाडोर के उस कदम के अगले ही दिन देखी है जिसमें मध्य अमेरिकी देश की संसद ने क्रिप्टोकरेंसी के लिए 15 करोड़ डॉलर के फंड को मंजूरी दी है। इस फंड से देश की बिटकॉइन को कानूनी निविदा के रूप में इस्तेमाल में मदद की जाएगी। एल सल्वाडोर पहला देश है जिसने बिटकॉइन को कानूनी निविदा (लीगल टेंडर) के रूप में मंजूरी दी है। देश 7 सितम्बर को बिटकॉइन को आधिकारिक रूप से अपनाने की तैयारी में है।

देश में बिटकॉइन को मान्यता दिलाने की पहल करने वाले एल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने कहा है कि वह देश में 200 बिटकॉइन एटीएम लगाने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+