बिटकॉइन, ईथर 7% तक लुढ़की, जानिए बाजार में टॉप क्रिप्टोकरेंसी का हाल
नई दिल्ली, 28 सितम्बर। पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन, ईथर और डोजकॉइन जैसी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट देखी गई जिसके चलते ग्लोबल मार्केट कैप 4.8 प्रतिशत नीचे गिरकर 1.8 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया। कॉइन मार्केट कैप के मुताबिक दुनिया के सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 42,421 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो कि पिछले दिन के मुकाबले 4 प्रतिशत नीचे है।

पिछले सात दिन के कारोबार पर नजर डालें तो बिटकॉइन 4 प्रतिशत की गिरावट पर है।
बिटकॉइन के साथ ही दूसरे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी ब्लॉकचेन एथेरियम ने भी तेज गिरावट देखी है और इसका सिक्का ईथर 7 प्रतिशत लुढ़क गया है। ईथर आज 2956 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रहा था।
दूसरी क्रिप्टो भी आई नीचे
कार्डानो की कीमत 4% गिरकर 2.16 डॉलर हो गई जबकि टेस्ला सीईओ एलन मस्क की पसंदीदा वर्चुअल करेंसी डोजकॉइन 3% गिरकर 0.20 डॉलर पर आ गई। एक्सआरपी, लाइटकॉइन, स्टेलर, सोलाना सहित अन्य डिजिटल टोकन के प्रदर्शन में भी पिछले 24 घंटों में गिरावट आई है।
एथेरियम में गिरावट
एथेरियम इस साल सितंबर की शुरुआत के बाद से नीचे की ओर रहा है। यह डिजिटल टोकन एक बार फिर से रफ्तार पकड़े इसके पहले क्रिप्टो रणनीतिकार ईथर के 2,600 डॉलर तक जाने का अनुमान लगा रहे हैं।
वहीं बिटकॉइन ने पिछली दो तिमाहियों की नकारात्मक निवेशक भावना का खामियाजा भुगता है। पिछले सप्ताह डिजिटल टोकन ने इनफ्लोज देखा था जो कि पिछले 17 में से केवल चौथी बार हुआ था। इस वर्ष अब तक बिटकॉइन में इनफ्लोज 4.3 बिलियन डॉलर पर मजबूत रहा है।
चीनी प्रतिबंध का असर
पिछले सप्ताह बिटकॉइन समेत सभी क्रिप्टोकरेंसी पर चीन के सख्त के बाद क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गिरावट आई है। दरअसल चीन के केंद्रीय बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े सभी बैंकिंग लेनदेन को अवैध घोषित करते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके बाद से क्रिप्टो मार्केट तेजी से नीचे की ओर आया है।












Click it and Unblock the Notifications