Bitcoin, Ether नहीं, ये क्रिप्टोकरेंसी दे रही बंपर मुनाफा, 30 दिन में 430% की उछाल
नई दिल्ली, 11 सितम्बर। दुनिया की प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी शनिवार को लाल रंग में कारोबार कर रही थी। सबसे बड़ा डिजिटल टोकन बिटकॉइन पिछले दिन के मुकाबले 3 प्रतिशत नीचे गिर गया है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 2.1 ट्रिलियन डॉलर पर रहा जो कि 0.33 प्रतिशत नीचे है।

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों पर नजर डालें तो शनिवार सुबह के समय बिटकॉइन 45000 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। हालांकि इसने बाद में उछाल पकड़ी और शाम में यह सिर्फ 0.98 प्रतिशत नीचे रही। पिछले एक सप्ताह में बिटकॉइन की कीमतें 8 प्रतिशत तक नीचे रही।
दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर में भी गिरावट देखी गई है और यह 6 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रही थी। पिछले एक सप्ताह में यह 16 प्रतिशत तक नीचे आई है।
सोलाना ने पकड़ी रफ्तार
एक तरफ जहां बिटकॉइन, एथेरियम, बिनांस जैसी क्रिप्टोकरेंसी लगातार संघर्ष कर रही है वहीं इस दौरान एक अन्य क्रिप्टोकरेंसी ने तेजी से ऊपर की ओर छलांग लगाई है। इस क्रिप्टोकरेंसी का नाम है सोलाना, जो कि 9 सितम्बर को रिकॉर्ड हाई स्तर 214 डॉलर के पार पहुंच गई थी।
क्रिप्टो मार्केट में सोलाना की तेजी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि इसने दो अंकों में वृद्धि के साथ पिछले 30 दिनों में 430 प्रतिशत की उछाल दर्ज की है। कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही सोलाना का मार्केट कैप 60 अरब डॉलर पहुंच गया है जो कि डोजकॉइन और क्रिपल के बेहद की करीब है।












Click it and Unblock the Notifications