बिटकॉइन और ईथर नहीं ये क्रिप्टोकरेंसी करा सकती है बंपर कमाई, 24 घंटे में 70% उछाल

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। महीने की शुरुआत से ही मजबूत रैली बनाए रखने वाली बिटकॉइन को गुरुवार के दिन झटका लगा है और यह डिजिटल टोकन 60,000 डॉलर के नीचे आ गया है। जो कि पिछले सात दिनों का निम्नतम स्तर है। ऐसा तब हुआ जबकि एक सप्ताह पहले ही बिटकॉइन ने 66,000 डॉलर के पार जाकर रिकॉर्ड उच्च स्तर स्थापित किया था।

Bitcoin

मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन गुरुवार को 3.5 प्रतिशत नीचे गिरकर 58,725 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। बिटकॉइन इस महीने 30 प्रतिशत ऊपर है और फरवरी के बाद यह सबसे बेहतर महीना साबित हुआ है।

पिछले सप्ताह बिटकॉइन ने छुआ था रिकॉर्ड स्तर
पिछले सप्ताह ही बिटकॉइन ने ऐतिहासिक रैली के साथ 66,000 डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया था और इस डिजिटल टोकन ने 66,976 डॉलर को छुआ था जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है। बिटकॉइन की इस रैली के पीछे अमेरिका के प्यूचर आधारित बिटकॉइन ईटीएफ की लॉन्चिंग थी जिसने 1 अरब डॉलर से अधिक निवेश खींचा था। पिछले सप्ताह ईटीएफ की लॉन्चिंग के एक दिन के अंदर ही एक अरब से अधिक की संपत्ति इसने जुटाई थी।

शीबा इनू दे रही बंपर कमाई
अब चर्चा उस वर्चुअल करेंसी की जिसने गुरुवार को दिन जमकर उछाल भरी और निवेशकों को मुनाफा दिया। ये है मीम करेंसी शीबा इनू जिसने पिछले कुछ सत्र में रिकॉर्ड रैली देखी है। पिछले 24 घंटे में इस वर्चुअल करेंसी ने जबर्दस्त उछाल भरी है और यह 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर चुकी है। कॉइनगेको के अनुसार यह क्रिप्टोकरेंसी 0.00008241 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। 40 अरब डॉलर के बाजार मूल्य के साथ शीबा इनू इस समय 9वीं बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बन चुकी है।

हालांकि शीबा इनू की अस्थिरता के चलते अभी भी निवेशक इसमें जोखिम को अधिक मानते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में ही एलन मस्क के ट्वीट के बाद कि उनके पास कॉइन नहीं है, इस डिजिटल टोकन में गिरावट देखी गई थी। रॉबिनहुड्स मार्केट्स के लिए शीबा इनू कॉइन को अपने प्लेटफॉर्म को जोड़ने की बढ़ती मांग क्रिप्टोकरेंसी को उच्च रिकॉर्ड करने में मदद कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+