तगड़े उछाल पर Bitcoin, जानिए आज कितनी है तेजी
नई दिल्ली, 12 जुलाई। दुनिया की सबसे बड़ी लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन आजकल चर्चा में हैं। लोगों ने इसे अमीर बनने का सबसे आसान तरीका समझ लिया है। लेकिन अचानक दुनियाभर के कई देशों की सरकारों की सख्ती के चलते बिटक्वाइन से लेकर कई क्रिप्टो करेंसी के रेट एकदम से धड़ाम हो गए हैं। हालांकि अभी भी कई बिटक्वाइन के रेट में तेजी देखी जा रही है। कुछ क्रिप्टो करेंसी तो ऐसी हैं, जिनके रेट 2 डॉलर यानी 150 रुपये से भी कम हैं, और अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसे में आइये जानते हैं कि इस वक्त बिटक्वाइन क्रिप्टो करेंसी, डॉगकॉइन क्रिप्टो करेंसी, एक्सआरपी क्रिप्टो करेंसी और एथेरियम क्रिप्टो करेंसी का लेटेस्ट रेट क्या है।

बिटक्वाइन क्रिप्टो करेंसी का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 34,462.51 डॉलर का चल रहा है। इसमें इस वक्त 3.03 फीसदी की तेजी है। इस रेट पर बिटक्वाइन क्रिप्टो करेंसी की मार्केट कैप 646.30 बिलियन डॉलर है। बीते चौबीस घंटे के दौरान बिटक्वाइन क्रिप्टो करेंसी की अधिकतम कीमत 34,595.19 डालर और न्यूनतम कीमत 33,334.71 डॉलर रही है। जहां तक रिटर्न की बात है तो बीते एक साल में बिटक्वाइन क्रिप्टो करेंसी ने 17.56 फीसदी का रिटर्न दिया है। बिटक्वाइन क्रिप्टो करेंसी की ऑलटाइम हाई कीमत 64,829.14 डॉलर रही है।
एथेरियम क्रिप्टो करेंसी का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 2,159.36 डॉलर का चल रहा है। इसमें इस वक्त 3.37 फीसदी की तेजी है। इस रेट पर एथेरियम क्रिप्टो करेंसी की मार्केट कैप 251.90 बिलियन डॉलर है। वहीं एक्सआरपी क्रिप्टो करेंसी का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 0.645173 डॉलर का चल रहा है। इसमें इस वक्त 3.76 फीसदी की तेजी है। इस रेट पर एक्सआरपी क्रिप्टो करेंसी की मार्केट कैप 64.51 बिलियन डॉलर है। इसके अलावा डॉगकॉइन क्रिप्टो करेंसी का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 0.216470 डॉलर का चल रहा है। इसमें इस वक्त 1.92 फीसदी की तेजी है। इस रेट पर डॉगकॉइन क्रिप्टो करेंसी की मार्केट कैप 28.20 बिलियन डॉलर है।
जानिए क्या होता है बिटक्वाइन
बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी यानी आभासी मुद्रा है। जैसे दुनिया में बाकि करेंसी होती है, वेसे ही बिटक्वाइन है। बिटक्वाइन को हम केवल ऑनलाइन वॉलेट में ही रख सकते हैं। बिटक्वाइन का आविष्कार सातोशी नाकामोतो ने 2009 में किया था। इस प्रकार बिटक्वाइन एक डिसेंट्रालाइज करेंसी है। बिटक्वाइन का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। बिटकॉइन का इस्तेमाल हम ऑनलाइन पेमेंट के लिए या किसी भी तरह का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications