बाइडेन के राहत पैकेज साइन करने के बाद Bitcoin में तेजी, 57000 डॉलर के पार

नई दिल्ली। बिटकॉइन एक बार तेजी पकड़ रहा है। गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के कोविड राहत पैकेज पर हस्ताक्षर करने के साथ ही यह 57000 के पार ट्रेड करने लगा। डिजिटल टोकन के जल्द ही पिछले महीने के रिकॉर्ड उच्च स्तर को पार करने की संभावना जताई जा रही है।

Recommended Video

    बाइडेन के राहत पैकेज साइन करने के बाद Bitcoin में तेजी, 57000 डॉलर के पार
    Bitcoin

    दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 57,679 डॉलर की कीमत तक पहुंच गई। इसके साथ ही यह 21 फरवरी के अब तक के अपने सबसे ऊंचें स्तर 58,350 डॉलर से बस थोड़ा ही पीछे थी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को 1.9 ट्रिलियन के कोविड राहत पैकेज पर हस्ताक्षर की वजह से बाजार में एक बार फिर आशा की किरण दौड़ गई है जिसके चलते निवेशकों की उम्मीदें एक बार फिर जाग रही हैं।

    मैनेजिंग पार्टनर और लंदन स्थित नेक्सो के को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर एंटनी ट्रेंचेव का कहना है कि बिटकॉइन का लचीलापन परीकथाओं की तरह साबित हो रहा है। "हर सुधार ऊपर की ओर बढ़ने और फिर से शुरू करने का अवसर है।"

    बिटकॉइन को लेकर है डर
    बड़ी कंपनियों और निवेशकों के बढ़ती रुचि के बीच बिटकॉइन ने पिछले वर्ष सात गुना बढ़ी है। बिटकॉइन के समर्थक कहते हैं कि यह सोने के भंडार के रूप में यह मुद्रास्फीति और डॉलर के कमजोर होने पर एक बचाव के रूप में काम कर सकता है। वहीं दूसरों का कहना है कि यह हाल में मिले प्रोत्साहन के चलते इसमें उछाल आया है और यह उसी बुलबुले की तरह है जो 2017-18 के बूम और बस्ट चक्र में फट गया था।

    क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि इस बड़े निवेशकों के इसमें और आगे आने से इस खतरे को रोका जा सकता है। वे खासतौर पर हाल ही में टेस्ला के 1.5 बिलियन डॉलर निवेश और एलन मस्क के सोशल मीडिया पर इस डिजिटल टोकन के समर्थन का उदाहरण देते हैं। अरबपति निवेशक और गैलेक्सीन डिजिटल होल्डिंग्स के संचालक माइक नोवोग्राट्ज ने पिछले दिनों ही कहा था कि इस साल के अंत तक बिटकॉइन 1 लाख डॉलर को पार कर सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+