बिटकॉइन फिर 40,000 डॉलर के पार, ईथर दो महीने के सर्वोच्च स्तर पर

नई दिल्ली, 6 अगस्त। शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार ने मिश्रित कारोबार किया है। बिटकॉइन और ईथर जैसी चोटी की क्रिप्टोकरेंसियों ने अच्छा कारोबार किया वहीं डोजकॉइन और कारडॉनो जैसी कुछ प्रमुख वर्चुअल करेंसी पिछले दिन के मुकाबले नीचे की तरफ रहीं। क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कॉइनडेस्क के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोक्यूरेंसी 2.5% से अधिक बढ़कर 40,475 डॉलर पर पहुंच गई।

Bitcoin

दूसरे नंबर की वर्चुअल करेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर ने भी 2% से अधिक की बढ़त देखी और इसने 2,782 डॉलर के स्तर को छू लिया। इस बढ़त के साथ ही डिजिटल करेंसी ईथर लगभग दो महीनों में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। अब इस क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग में धीमापन देखा जा सकता है क्योंकि सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद माइनिंग की गति में कमी आएगी।

एथेरियम ने अपडेट किया सॉफ्टवेयर
दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लॉकचेन एथेरियम ने लंदन हॉर्ड फोर्क के नाम से मशहूर सॉफ्टवेयर को अपडेट किया है। इसमें ईआईपी नामक एक शुल्क में कमी की सुविधा भी शामिल है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, यह आगे चलकर ईथर की कीमत पर ऊपर की ओर दबाव डाल सकता है।

दूसरी ओर एलन मस्क की पसंदीदा और मीम से शुरू हुई क्रिप्टोकरेंसी डोजकॉइन ने 0.4 प्रतिशत की गिरावट देखी और यह 0.19 डॉलर पर बंद हुई। वहीं कारडॉनो भी नीचे कारोबार करते हुए 1.37 डॉलर पर रही।

दूसरी क्रिप्टोकरेंसी एक्सआरपी, लाइटकॉइन, यूनिस्वैप और स्टेलर ने पिछले 24 घंटे में सकारात्मक कारोबार किया है।

बिटकॉइन ने पकड़ी है तेजी
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन दो महीने के संघर्ष के बाद पिछले सप्ताह से उत्साह दिखाया है। बी वर्ल्ड नामक कार्यक्रम में अरबपति उद्योगपति एलन मस्क के बिटकॉइन के एक बार फिर से पेमेंट सिस्टम के रूप में स्वीकार करने का संकेत देने के बाद बिटकॉइन ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी है। पिछले सप्ताह बढ़ोतरी के बाद बिटकॉइन की कीमत 42,000 डॉलर को पार कर गई जो कि दो महीने का सर्वोच्च स्तर था। हालांकि अभी भी डिजिटल टोकन अप्रैल के सर्वोच्च स्तर 64,895 से करीब 40 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+