क्रिप्टो बाजार में रौनक, Bitcoin 40,000 डॉलर के पार, दूसरी करेंसी ने भी भरा दम

नई दिल्ली, 15 जून। मई से ही मंदी की मार झेल रहे क्रिप्टो बाजार में मंगलवार को एक बार तेजी देखी। इस दौरान कई लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में बढ़त दर्ज हुई है। इनमें दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन भी है जिसने 40,000 डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया। लगातार उतार-चढ़ाव देख रही बिटकॉइन ने करीब दो सप्ताह बाद इस आंकड़े को छुआ है।

Bitcoin

बिटकॉइन दोपहर 12:50 बजे 1.50 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 40,100 डॉलर से अधिक पर कारोबार कर रही थी। वहीं दूसरे नंबर की वर्चुअल करेंसी ईथर ने बिटकॉइन की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है और यह पिछले 24 घंटे की कीमत से 4 प्रतिशत ज्यादा पर कारोबार कर रही थी।

सिर्फ बिटकॉइन और एथेरियम ही नहीं कई दूसरी क्रिप्टोकरेंसी जैसे डोजकॉइन, स्टेलर, चेनलिंग और लाइटकॉइन समेत छोटी क्रिप्टोकरेंसी भी एक दिन पहले के मुकाबले अधिक पर कारोबार कर रही हैं।

मस्क के ट्वीट के बाद आई तेजी
एक दिन पहले टेस्ला सीईओ एलन मस्क के ट्वीट के बाद क्रिप्टोकरेंसी बाजार ने फिर से गति पकड़ी है। एलन मस्क ने अपने ट्वीट में ये साफ किया था कि टेस्ला भविष्य में बिटकॉइन को स्वीकार कर सकती है। इसके पहले पिछले मई महीने में ही एलन मस्क ने अपने पिछले फैसले पर यू-टर्न लेते हुए टेस्ला के बिटकॉइन पेमेंट को स्थगित कर दिया था। मस्क के इस ट्वीट के बाद बिटकॉइन की कीमतें गिरना शुरू हुई थीं। एलन मस्क का बिटकॉइन पर ये स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है जब उनके ऊपर क्रिप्टोकरेंसी के मूल्य को पंपिंग और डंपिंग करने के आरोप भी लग रहे हैं।

हालांकि एलन मस्क ने केवल बिटकॉइन के बारे में ही जानकारी दी थी लेकिन उसके इस कदम ने पिछले महीने से ही गिरावट का सामना कर रहे क्रिप्टोकरेंसी बाजार को बल दिया है। हालांकि चीन की कार्रवाई के चलते अभी भी क्रिप्टो बाजार में अस्थिरता की उम्मीद बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+