Bitcoin फिर 49,000 डॉलर के पार, वीकेंड पर जानिए क्रिप्टो मार्केट का हाल

नई दिल्ली, 28 अगस्त। शनिवार को सभी क्रिप्टोकरेंसी ग्रीन रंग के साथ खुली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन एक बार फिर दिन में 49,000 डॉलर के आंकड़े को पार कर गई। इसी सप्ताह ही बिटकॉइन ने 50,000 डॉलर का आंकड़ा छुआ था जो कि मई के बाद सर्वोच्च स्तर था। बिटकॉइन की बढ़ती कीमतों के पीछे मुख्यधारा में इसकी बढ़ती स्वीकृति को वजह बताया जा रहा है। हाल ही मध्य अमेरिकी देश एल सल्वाडोर के पहले बिटकॉइन एटीएम लगाने के फैसले ने भी बिटकॉइन की कीमतों में वृद्धि की है।

Bitcoin

वैश्विक क्रिप्टो बाजार पर नजर डालें तो इसका मार्केट कैप 2.10 ट्रिलियन डॉलर रहा जो पिछले दिन की तुलना में 3.85 प्रतिशत अधिक है। पिछले 24 घंटों में कुल क्रिप्टो बाजार की मात्रा 108.43 अरब डॉलर है, जो कि 24 घंटे में 2.52 प्रतिशत कम है। सभी स्थिर सिक्कों की मात्रा 84.64 अरब डॉलर रही जो 24 घंटे के कुल क्रिप्टो बाजार की मात्रा का 78.06 प्रतिशत है।

बिटकॉइन ने फिर पकड़ी रफ्तार
इस साल बिटकॉइन ने रिकॉर्ड बढ़ोतरी करते हुए अप्रैल में 64,895 डॉलर का कारोबार किया था जो डिजिटल टोकन का अब तक का सर्वोच्च स्तर है। लेकिन मई में क्रिप्टोकरेंसी बाजार को उस समय झटका लगा जब एलन मस्क ने घोषणा की उनकी कंपनी टेस्ला बिटकॉइन को पेमेंट के रूप में स्वीकार करने पर रोक लगा रही है। इस घोषणा के बाद बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट आई और यह 50,000 डॉलर से नीचे आ गई। इसके बाद चीन के क्रिप्टोकरेंसी के खनन और कारोबार कर रोक लगाने के बाद इसमें और गिरावट आई और यह डिजिटल टोकन एक समय 30,000 डॉलर से नीचे पहुंच गया।

मई की गिरावट के बाद अगस्त के तीसरे सप्ताह में पहली बार क्रिप्टोकरेंसी ने उछाल भरी और बिटकॉइन 40,000 डॉलर के पार पहुंची जबकि इसी सप्ताह इसने 50,000 डॉलर का आंकड़ा पार कर निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।

इसके बाद मुनाफा वसूली के चलते बिटकॉइन एक बार फिसली और यह 47,000 डॉलर से नीचे खिसक गई लेकिन शनिवार को इसने फिर से बढ़त देखी। शनिवार को 49,000 डॉलर पार करने के बाद यह थोड़ा खिसकी और सुबह यह 48,878 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो कि पिछले दिन के मुकाबले 3.38 प्रतिशत ज्यादा है।

ईथर भी चढ़ी ऊपर
बिटकॉइन की प्रतिद्वंद्वी और मार्केट कैप के लिहाज से दूसरे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी ईथर ने भी शनिवार को 4.06 प्रतिशत ऊपर कारोबार किया औऱ यह 3243 डॉलर पर पहुंच गई ती। हालांकि पिछले सप्ताह के मुकाबले यह 1.13 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही थी। इसके साथ ही ईथर का मार्केट कैप 380 अरब डॉलर पहुंचा गया।

तीसरे स्थान पर कार्डानो ने कब्जा बरकरार रखा है जो 9.24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.82 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। कार्डानो ने भारी तेजी देखी है और पिछले सप्ताह की तुलना में यह 14.39 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रही है।

एक अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिनांस कॉइन 0.84 प्रतिशत बढ़कर 486.87 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। पिछले सप्ताह के मुकाबले बिनांस 7.39 प्रतिशत ऊपर है और इसका मार्केट कैप 81.8 अरब डॉलर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+