बिटकॉइन की तेजी से हुआ बंपर मुनाफा, एक सप्ताह में निवेशकों ने बनाए 215 अरब रुपये

नई दिल्ली, 4 अगस्त। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में आई हालिया तेजी ने इसके निवेशकों पर छप्पर फाड़ बारिश की है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में बिटकॉइन में आए उछाल के चलते क्रिप्टो निवेशकों ने पिछले सप्ताह में 2.9 अरब डॉलर (लगभग 215 अरब रुपये) का मुनाफा कमाया है। दो महीने की नकारात्मक कारोबार के बाद पिछले सप्ताह बिटकॉइन ने अच्छा कारोबार किया था और यह मई के बाद पहली बार 40 हजार डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंची थी।

Bitcoin

पिछले सप्ताह के दौरान बिटकॉइन 35,326 के साप्ताहिक निचले स्तर पर खुलने के बाद 42,388 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। 4 अगस्त को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी दोपहर 2.15 पर 38,681 पर कारोबार कर रही थी जो 24 घंटे में 2.1 प्रतिशत नीचे थी।

बढ़त के बावजूद निवेशकों ने बेची करेंसी
अगर मई से जुलाई के बीच हुए नुकसान के लंबे दौर के बाद बिटकॉइन की इस सप्ताह की बढ़त को देखें तो इसमें 2.9 अरब डॉलर के मुनाफे का अहसास हुआ है। इससे पता चलता है कि बाजार में कुछ लोगों ने अपने मुनाफे वाले हिस्से को खर्च किया है और संभावित रूप से बाहर निकलने वाली तरलता की ओर रुख किया है।

आंकड़े बताते हैं कि हालिया कीमतों में सुधार के बावजूद निवेशक मुनाफा लेने के लिए कीमतों में हालिया मजबूती का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बाहर निकल रहे निवेशक
पिछले सप्ताह में बिटकॉइन ने कुल 2 करोड़ डॉलर का बाहर की तरफ जाना देखा है। यह लगातार चौथा सप्ताह है और डिजिटल संपत्ति में इस पैमाने पर मूल्य बाहर हुआ है। बावजूद इसके अंदर की तरफ निवेश 4.1 अरब डॉलर के उच्च स्तर पर बना हुआ है।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर में पिछले सप्ताह बाहर की तरफ निकलना (आउटफ्लो) कुल 95 लाख डॉलर का रहा। कॉइनशेयर के मुताबिक क्रिप्टो निवेश उत्पादों की ट्रेडिंग मात्रा पिछले सप्ताह की तुलना में 173 प्रतिशत बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+