Lakshmi Mittal Birthday: 'स्टील किंग' के पास है दुनिया का सबसे महंगा बंगला, जानिए कैसे बनाई अकूत संपत्ति?
दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में शामिल लक्ष्मी निवास मित्तल भारत के टॉप इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति को बढ़ाने के लिे विजरनरे के हर वो तकीके अपनाए, जनसे उनकी संपत्ति बढ़ती गई।
Lakshmi Mittal Birthday: भारतीय मूल के बिजनेस टाइकून लक्ष्मी निवास मित्तल (Lakshmi Niwas Mittal) का ना आज दुनिया के टॉप अमीर शख्स की सूची में है। लक्ष्मी मित्तल का जन्म राजस्थान के सादुलपुर में हुआ था। उनका परिवार पहले ही स्टील के उद्योग में कार्यरत था। लक्ष्मी मित्तल के पिता कोलकाता में एक स्टील मिल चलाते थे।
1960 के दशक के दौरान राजस्थान से मित्तल का पूरा परिवार कोलकाता शिफ्ट हो गया। लेकिन जब भारत सरकार ने स्टील के कारखानों पर प्रतिबंध लगाना शुरू किया तो मित्तल परिवार लंदन का रुख करने लगा। 'स्टील किंग' कहे जाने वाले उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल (Lakshmi N Mittal) का आज (15 जून) जन्मदिन है।

मशहूर उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म 15 जून 1950 को हुआ था। उनका जन्म स्थान राजस्थान के चूरु जिले के सादुलपुर है। लक्ष्मी नाम दुनिया के टॉप रिच मैन की सूची में शामिल है। वे भारत के 5वें सबसे अमीर शख्स हैं। फोर्ब्स के अनुसार, वर्ष 2023 में लक्ष्मी मित्तल की कुल संपत्ति लगभग 17.3 बिलियन डॉलर आंकी गई। हालांकि मित्तल परिवार पहले से ही स्टील के कारोबार से जुड़ा था। कोलकाता के बाद ब्रिटेन का रुख किया लेकिन यहां भी संघर्ष जरी रहा।
लक्ष्मी मित्तल दुनिया के 100वें और भारत के 5वें सबसे अमीर शख्स हैं। वे दुनिया में सबसे बड़े स्टील उत्पादक कंपनी आर्सेलर मित्तल के सीईओ और चेयरमैन हैं। बता दें की लक्ष्मी मित्तल यूनाइटेड किंगडम में रहते हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने भारत की नागरिकता नहीं छोड़ी। इससे पहले वर्ष 2011 में फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों को सूची मे लक्ष्मी मित्तल को छठवें स्थान पर रखा था।
करियर की शुरुआत
लक्ष्मी मित्तल के पिता कोलकाता में एक स्टील मिल चलाते थे। उनका पूरा परिवार 1960 के दशक में राजस्थान से कोलकाता शिफ्ट हो गया था। मित्तल ने सेंट जेवियर्स कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। शुरुआती दौर में उन्होंने अपने पिता की कंपनी में काम किया। यहीं से उन्होंने स्टील उद्योग के क्षेत्र में महारथ हालिस की।
कैसे सफल हुए मित्तल
वर्ष 2006 में आर्सेलर को लक्ष्मी मित्तल ने खरीदने का प्रयास किया। लेकिन तब इसके सीईओ डाय डोले थे, जिन्होंने मित्तल के ऑफर को ठुकरा दिया। उस वक्त ये सौदा 24 बिलियन डॉलर में होना था। लेकिन बाद में 33.5 बिलियन डॉलर में हुआ में सौदा पक्का हुआ। लक्ष्मी मित्तल के हाथ में आने के बाद ये कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनी है। आर्सेलर दुनिया के 60 देशों में मौजूद है। जिसमें कुल मिलाकर 2 लाख 60 हजार से अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं। आर्सेलर के अलावा लक्ष्मी मित्तल साल 2008 से गोल्डमैन सैक्स के 'बोर्ड ऑफ डायरेक्टर' के सदस्य हैं। इसके अलावा मित्तल अमेरिका के केल्लोग्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के सलाहकार बोर्ड के सदस्य और क्लीवलैंड क्लिनिक के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी हैं।












Click it and Unblock the Notifications