जरूरी जानकारी: ATM, क्रेडिट कार्ड से लेन-देन करने वालों के बड़ी खबर, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस
जरूरी जानकारी: ATM, क्रेडिट कार्ड से लेन-देन करने वालों के बड़ी खबर, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस
नई दिल्ली। अगर आप भी एटीएम कार्ड या क्रेडिट कार्ड से लेन-देन करते हैं तो ये खबर आपके लिए अहम है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से लेन देन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। नई व्यवस्था के तहत अब ग्राहक के कार्ड की ओरिजनल डिटेल को सीधे-सीधे नहीं पेमेंट के दौरान नहीं दिखाना होगा। मतलब कार्ड पेमेंट के दौरान आपको अपने कार्ड पेमेंट की जानकारी नहीं देनी होगी।

आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कि इस टोकन नंबर सिस्टम में कार्ड की जानकारी लीक होने का खतरा नहीं है। आपकी कार्ड की जानकारी सिर्फ बैंक के पास होगी। बैंक ग्राहकों को कार्ड के ओरिजिनल नंबर न देकर टोकन नंबर दिया जाएगा। इसी टोकन के जरिए आपको पेमेंट करना होगा। फिलहाल ये सुविधा सिर्फ मोबाइल और टैबलेट पर ही मिलेगी, लेकिन धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जाएगा।
नई व्यवस्था के बाद कोई भी मर्चेंट ग्राहक का ओरिजिनल डेबिट और क्रेडिट कार्ड नंबर नहीं मांग पाएंगे। उनकी जगह उन्हें 16 अंकों का डिजिटल पेमेंट दिया जाएगा। इसी टोकन नंबर का इस्तेमाल कर ट्रांजैक्शन के दौरान आप पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि आरबीआई की टोकन कार्ड से ट्रांजैक्शन की सुविधा फिलहाल मोबाइल फोन और टैबलेट के जरिए उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications