BSNL यूजर्स को झटका, अब 1 फरवरी से रविवार को नहीं कर पाएंगे फ्री में कॉलिंग

नई दिल्ली। भारत संचार निगल लिमिटेड यानी बीएसएनएल के लैंडलाइन यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, बीएसएनएल ने 1 फरवरी से यूजर्स को रविवार को मिलने वाली मुफ्त कॉलिंग की सुविधा को बंद करने का ऐलान किया है। 1 फरवरी से बीएसएनएल यूजर्स सप्ताह में हर दिन फ्री कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं लेकिन रविवार को उन्हें इसके लिए अतिरिक्त पैसों का भुगतान करना पड़ेगा।

1 फरवरी से पूरे देश में लागू

1 फरवरी से पूरे देश में लागू

बीएसएनएल की कोलकाता ईकाई के मुख्य महाप्रबंधक, एसपी त्रिपाठी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, 'बीएसएनएल ने रविवार के दिन मुफ्त कॉलिंग की सुविधा को बंद करने का फैसला लिया है। ये फैसला 1 फरवरी से पूरे देश में लागू होगा।' बता दें कि इससे पहले बीएसएनएल ने हाल ही में रात में मिलने वाली मुफ्त कॉलिंग में भी कटौती का ऐलान किया था।

बीएसएनएल का 187 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 187 रुपये का प्लान

इस बीच बीएसएनएल ने अपने मोबाइल यूजर्स के लिए कई नए प्लान भी लॉन्च किए हैं। बीएसएनएल ने एक 187 रुपये का प्लान भी यूजर्स के सामने पेश किया है। बीएसएनएल इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग दे रहा है। खास बात ये है कि इस प्लान में रोमिंग में भी कॉलिंग फ्री है। बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है।

1 रुपये में अनलिमिटेड डाटा देगा बीएसएनएल

1 रुपये में अनलिमिटेड डाटा देगा बीएसएनएल

कनाडा की कंपनी डाटाविंड भारतीय बाजार में इंटरनेट डाटा पैक बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। ये कंपनी एक रुपये में असीमित इंटरनेट डाटा देने की तैयारी में हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह प्लान फरवरी के आखिरी हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। कनाडा कंपनी भारतीय कंपनी बीएसनएल के साथ मिलकर भारत में ये प्लान लॉन्च कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो रिलायंस जियो, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन जैसी कंपनियों को तगड़ा झटका लग सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+