राहत की खबर: ढाई महीने बाद मुंबई में 1000 से कम मामले, महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 17.2%

राहत की खबर: ढाई महीने बाद मुंबई में 1000 से कम मामले, महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 17.2%

मुंबई, मई 18। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तांडव मचाया। रोजाना 3 स 4 लाख कोरोना संक्रमितों के आंकड़े सामने आ रहे थे, लेकिन अब धीरे-धीरे थोड़ी राहत की खबर मिलनी शुरू हो गई है। मंगलवार, 18 मई को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से राहत भरी खबर आई। ढाई महीने बाद, पहली बार शहर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 स नीचे रही।

 Big Relief: Mumbai Reports 953 Covid Cases in last24 Hours, Lowest Spike Since March 2
कोरोना की दूसरी लहर के बीच महाराष्‍ट्र और मुंबई से मंगलवार को राहत देने वाली खबर आई , जहां महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटों में 28438 नए केस आए तो वहीं मुंबई मं पिछले 24 घंटों में 953 कोरोना के मामले सामन आए। महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट घटकर 17.2% पर पहुंच गई। हालांकि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी ने 679 लोगों की जान ले ली। प्रदेश में मृत्‍यु दर 1.54% है।

मुंबई के अलावा पुणे में पिछले 24 घंटों में 3705 नए मामले सामने आए तो वहीं नासिक में 24 घंटों के भीतर 2246 केस दर्ज किए गए। इसके अलावा कोल्‍हापुर में मंगलवार को 1501 तो नागपुर में 1149 नए केस दर्ज किए गए हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को देशभर में पिछले 24 घंटे में 263533 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+