HDFC बैंक को लगा बड़ा झटका, RBI ने बैंक पर लगाया 10 करोड़ का जुर्माना, जानें क्या हैं वजह

HDFC बैंक को बड़ा झटका, RBI ने बैंक पर लगाया 10 करोड़ का जुर्माना, जानें क्या हैं वजह

नई दिल्ली, मई 28। देश के सबसे बड़े निजी सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक( HDFC Bank) पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 10 करोड़ का भारी भरकम जुर्माना लगा दिया है। रिजर्व बैंक की ओर से 28 मई 2021 को इसकी जानकारी जारी की गई। जिसके मुताबिक एचडीएफसी बैंक पर आरबीआई की ओर से 10 करोड़ का जुर्माना लगाया है। बैंक पर बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 के सेक्शन 6(2) का पालन नहीं करने का आरोप लगा है। बैंकिंग अधिनियमों के उल्लंघन करने पर उसपर ये जुर्माना लगाया गया है।

Recommended Video

    HDFC Bank पर RBI की बड़ी कार्रवाई, लगाया 10 Crore का जुर्माना, जानिए क्या है वजह | वनइंडिया हिंदी
    Reserve Bank Of India Imposes Penalty Of Rs 10 Crore On HDFC Bank

    केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकिंग अधिनियमों की अनदेखी करने पर एचडीएफसी पर ये फाइन लगाया है। आपको बता दें कि बैंक पर लगाए गए इस जुर्माने का असर उसके खाताधारकों पर नहीं होगा। उनकी जमापूंजी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दरअसल एक व्हिसलब्लोअर की ओर से बैंक के ऑटो लोन पोर्टफोलियो में गड़बड़ी की शिकायत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया स की गई थी। इस शिकायत के बाद आरबीआई ने थर्ड पार्टी नॉन फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स से जुड़े दस्तावेजों की जांच की, जिसके बाद बैंक की ओर से बरती जा रही अनियमिताओं की जानकारी सामन आई और बैंक पर ये जुर्माना लगाया गया।

    दरअसल इस जांच में बात सामने आई कि बैंक अपने ऑटो लोन पोर्टफोलियो में ग्राहकों को ऑटो लोन के साथ जीपीएस डिवाइस खरीदने के लिए मजबूर करता है। जो ग्राहक ये खरीदने के लिए तैयार नहीं होते उनका ऑटो लोन अप्रूव नहीं किया जाता है। इन अनियमितताओं के बाद बैंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। बैंक पर 10 करोड़ के जुर्माने के साथ-साथ उसे कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया और बैंक से पूछा गया कि आखिर उसपर फाइन क्यों न लगाया जाए। बैंक के जवाब से असंतुष्ट होकर आरबीआई ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 (अधिनियम) की धारा 6(2) और धारा 8 के प्रावधानों के तहत एचडीएफसी पर ये जुर्माना लगाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+