LPG Price: नए साल से पहले लोगों को तोहफा,सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए क्या हो गई कीमत?
Commercial LPG Price Update: नए साल से पहले लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है।आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शुक्रवार को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹39.50 की कटौती की है।

नई कीमत आज से लागू कर दी गई है हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाले Commercial LPG की कीमत 1757 रुपये हो गई है।
चारों महानगरों में LPG सिलेंडर के नए रेट निम्मलिखित है ...
- दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत1757 रुपये
- मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1710 रुपये
- कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1868.50 रुपये
- चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1929 रुपये
दिसंबर के पहले दिन फूटा था मंहगाई बम
आपको बता दें कि दिसंबर के पहले दिन 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े थे। तब वहां 21 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी की गई थी। इससे पहले नवंबर में भी कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 101.50 रु महंगा हुआ था। मतलब कहने का ये है कि लगातार दो महीने से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े थे लेकिन दो महीने में पहली बार आज ऐसा हुआ है कि इस बार सिलेंडर के दाम कम हुए हैं।
लगातार बढ़ रहे थे कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम
मालूम हो कि ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को ईधन की चीजों के दाम अपडेट करती हैं। अगस्त में सिलेंडर के दाम 100 रु किए गए थे लेकिन उसके बाद से ये लगातार बढ़ ही रहे थे लेकिन घरेलू एलपीजी के दाम स्थिर रहने से लोगों को राहत जरूर थी लेकिन इस बार महीने के बीच में कंपनी ने सिलेंडर के दाम की कटौती करके आम लोगों को खुश कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications