SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खबर: इस तारीख से 'बेकार' हो जाएंगे 90 करोड़ ATM कार्ड
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। बैंक जल्द ही अपने एटीएम कार्ड को बंद करने जा रहा है। SBI के करोड़ों खाताधारकों को बैंक के इस फैसले से झटका लगने वाला है। एसबीआई ने प्लास्टिक डेबिट कार्ड बंद करने का फैसला कर लिया हैं। एसबीईआई बैंक की योजना एटीएम कार्ड बंद कर डिजिटल पेमेंट सेवा को बढ़ावा देने की है। इसी योजना के तहत बैंक 90 करोड़ एटीएम कार्ड को बंद करने की तैयारी कर रहा है।

इस तारीख से बंद हो जाएंगे SBI के 90 करोड़ डेबिट कार्ड
स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने बताया है कि उनकी योजना है कि जल्द ही डेबिट कार्ड को विड्रा करने की है। तय अनुमान के मुताबिक SBI 18 महीनों में अपने सभी 90 करोड़ डेबिट कार्ड को बंद करने की तैयारी कर रहा है। एसबीआई के इस फैसले के बाद SBI खाताधारक एटीएम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके बाद सिर्फ डिजिटल पेमेंट सर्विस काम करेगी। आपको बता दें कि देश में 90 करोड़ डेबिट कार्ड और 3 करोड़ क्रेडिट कार्ड हैं। एसबीआई का लक्ष्य है कि 18 महीने बाद सभी ATM कार्ड को बंद कर दिया जाए। ऐसे में सवाल उठता है कि इसके बाद आप कैश कैसे निकालेंगे।

ऐसे निकाल पाएंगे ATM से पैसा
एसबीआई द्वारा 90 करोड़ एटीएम कार्ड बेकार किए जाने के बाद सबसे पहला सवाल यहीं उठ रहा है कि आखिर इसके बाद SBI खाताधारक पैसा कैसे निकालेंगे। इसे लेकर एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि एसबीआई खाताधारक डिजिटल पेमेंट गेटवे 'YONO' प्लेटफॉर्म की मदद से कैश निकाल सकेंगे। उन्होंने कहा योनो एप की दद से डेबिट कार्ड मुक्त देश बनाने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा योनो के जरिये ATM मशीनों से नकदी निकाली जा सकेगी। इसकी मदद से लोग शॉपिंग कर सकेंगे। इसके लिए बैंक ने तैयारी की है। पहले से ही 68,000 'योनो कैशपॉइंट' की स्थापित कर दिया है। इसे अगले 18 महीनों में बढ़ाकर 10 लाख करने की योजना है।

क्या है योनो सेवा
आपको बता दें कि एसबीआई ने इसी साल मार्च में 'योनो कैश' सेवा शुरू की है। इस एप की मदद से लोग बिना डेबिट कार्ड के पैसे निकालने सकते हैं। ये एप बेहद सुरक्षित है और आसान है। रजनीश कुमार के मुताबिक आने वाले वक्त में ग्राहकों के लिए क्रेडिट कार्ड उनकी जेब में स्टैंड-बॉय के तौर पर होगा। लोगों को प्लास्टिक कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा फिलहाल भी क्यूआर कोड भुगतान करने के लिए बेहद सुरक्षित और सुविधाजनक तरीका है। बैंक ने योनो एप के जरिए कैश निकालने की सुविधा पहले 16,500 एटीएम पर करवाई थी, लेकिन अब उसे सभी एटीएम पर अपग्रेड करवाया जा रहा है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications