बड़ी खबर: ICICI खाताधारक को झटका,आज से महंगा हुआ बैंक से कैश निकालना-जमा करना, ATM का नियम भी बदला

बड़ी खबर:आज से महंगा हुआ बैंक से कैश निकालना-जमा करना, ATM का नियम भी बदला

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता निजी सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई(ICICI) में है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। आईसीआईसीआई बैंक मे 15 दिसंबर से कैश ट्रांजैक्शन से जुड़ा नियम बदल दिया है। ICICI बैंक के इस नए नियम से बैंक के खाताधारकों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल ICICI बैंक ने बचत खाते में कैश डिपॉजिट करने या निकालने के नियम में बदलाव करते हुए चार्जेज बढ़ा दिए हैं।

 आज से महंगा हुआ कैश निकालना और जमा करना

आज से महंगा हुआ कैश निकालना और जमा करना

ICICI बैंक ने आज से बैंक खाता में कैश जमा करना और निकालना महंगा कर दिया है। 15 दिसंबर से ICICI बैंक के सेविंग अकाउंट में कैश जमा करने और निकालने पर चार्ज बढ़ाने का ऐलान किया गया है। ICICI बैंक की वेबसाइट के मुताबिक 15 दिसंबर से बैंक के खाताधारकों को पैसे निकालने और जमा करने पर पहले से ज्यादा चार्ज देना होगा। बैंक ने बचत खाते पर 4 फ्री कैश ट्रांजैक्शन की सुविधा दी है, जिसके बाद खाते से पैसे निकालने पर आपको 150 रुपए का चार्ज भरना होगा।

 बदला ATM से कैश निकालने का नियम

बदला ATM से कैश निकालने का नियम

बैंक ने खाते के साथ-साथ ATM से भी कैश निकालने का नियम बदल दिया है। ICICI बैंक ने एटीएम से एक महीने में कैश ट्रांजेक्‍शन की अधिकतम लिमिट 5 तय की गई है, इस लिमिट से ऊपर जाने के बाद आपको हर ट्रांजैक्शन के लिए चार्ज का भुगतान करना होगा। 5 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद हर ट्रांजैक्शन के बाद आपको प्रति ट्रांजेक्‍शन 20 रुपए का चार्ज भरना होगा। इस नियम के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप https://www.icicibank.com/service-charges/regular-savings-account.page पर जाकर विस्तार से पढ़ सकते हैं।

 क्या है नया नियम, कितना देना होगा चार्ज

क्या है नया नियम, कितना देना होगा चार्ज

आईसीआईसीआई बैंक ने 15 दिसंबर से बैंक से जुड़े नियम में बदलाव किया है, जिसके तहत बैंक के खाताधारक अपनी होम ब्रांच से 1 महीने में 2 लाख रुपए तक कैश निकाल सकते हैं। इससे अधिक कैश निकालने पर उन्हें हर ट्रांजैक्शन पर प्रत्येक 1000 रुपए के लिए 5 रुपए के लिए और कम से कम 150 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं दूसरे ब्रांच से कैश निकालने पर 25000 रुपए की अधिक से लिमिट पर ही आपको ये चार्ज देना होगा। इससे अधिक के कैश ट्रांजेक्शन की स्थिति में आपको 1000 रुपए पर 5 रुपए के हिसाब से चार्ज भरना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+