सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC को लगा एक और झटका, RBI ने लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानिए वजह

नई दिल्ली। Penalty on HDFC. देश के सबसे बड़े निजी सेक्टर के बैंक एचडीएफसी( HDFC Bank) को एक और बड़ा झटका लगा है। हाल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने HDFC की डिजिटल बिजनेस जनरेटिंग गतिविधियों और नए क्रेडिट कार्ड की सोर्सिंग पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद अब बैंक को एक और बड़ा झटका लगा है। RBI ने एचडीएफसी बैंक पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया है। HDFC ने इसके बारे में स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग को जानकारी दी है।

 Big News for HDFC Bank Customers: RBI imposes penalty of Rs 10 lakh on HDFC Bank, Know reason and effect

HDFC को लगा जोरदार झटका

आरबीआई ने सब्सिडियरी जनरल लेजर यानी एसजीएल में तय न्यूनतम पूंजी नहीं बनाने रखने के चलते HDFC पर ये जुर्माना लगाया है। आरबीआई के एसजीएल बाउंस होने के चलते बैंक पर 10 लाक रुपए का जुर्माना लगाया है। बैंक द्वारा नियमों की अनदेखी के कारण RBI ने 9 दिसंबर को निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक पर यह जुर्माना लगाया है। RBI की ओर स जारी की गई नोटिफिकेशन में कहा गया SGL बाउंस होने के चलते HDFC पर 10 लाख रुपए का मॉनिटरी जुर्माना लगाया जा रहा है। दरअसल 19 नवंबर को HDFC के एसजीएल अकाउंट में अनिवार्य न्यूनतम रकम कम हो गई थी। सिक्योरिटीज बैलेंस में आई इस कमी के चलते ये जुर्माना लगाया गया है। आपको बता दें कि SGL एक तरह का डिमैट अकाउंट होता है, जिसमें बैंकों द्वारा सरकारी बॉन्ड रखा जाता है

ग्राहकों पर कोई असर नहीं

गौरतलब है कि हाल ही में RBI ने HDFC बैंक की डिजिटल लेनदेन पर रोक लगाई थी। RBI ने एचडीएफसी बैंक के डिजिटल बिजनेस जनरेटिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। वहीं एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड (HDFC Credit Card) की सोर्सिंग को भी रोक दिया था। बैंक पर लगाए गए इस जुर्माने का ग्राहकों पर कोई सीधा असर नहीं होगा। बैंक में उनकी जमा पूंजी, मिलने वाले ब्याज आदि किसी पर भी कोई असर नहीं होगा। ऐसे में खाताधारकों को कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+