HDFC बैंक खाताधारक ध्यान दें! 29 फरवरी से बंद हो जाएगी ये सर्विस, बैंक ने भेजा SMS
नई दिल्ली। अगर आप निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक के खाताधारक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। HDFC बैंक ने अपने खाताधारकों को SMS भेजकर सूचित किया है। बैंक के खाताधारकों को 29 फरवरी से बंद होने वाली सर्विस के बारे में जानकारी दी है। बैंक की ओर से भेजे गए संदेश के मुताबिक 29 फरवरी से HDFC का पुराना मोबाइल ऐप बंद हो जाएगा।

HDFC बैंक खाताधारकों के लिए जरूरी खबर
एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है, जिसके मुताबिक बैंक के मोबाइल ऐप में बदलाव होने जा रहा है। 29 फरवरी 2020 से बैंक का पुराना मोबाइल ऐप बंद होने जा रहा है। 29 फरवरी के बाद से आप इस मोबाइल ऐप से कोई फंड ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। बैंक ने ग्राहकों को अलर्ट भी जारी किया है। बैंक ने मैसेज में बताया है कि 29 फरवरी से HDFC Mobile Banking App काम नहीं करेगा। बैंक अपने पुराने मोबाइल ऐप को डिस्कॉन्यूनियड कर देगा, जिसके बाद पुराना ऐप इस्तेमाल करने वाले कोई भी ग्राहक पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।

29 फरवरी के बाद नहीं कर पाएंगे फंड ट्रांसफर
बैंक द्वारा पुराने मोबाइल ऐप को डिस्कॉन्यूनियड करने के बाद उस ऐप से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हो पाएगा। ऐसे में अगर आप अब तक पुराना ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो फौरन उसे अनइस्टॉल कर नया ऐप डाउनलोड करें। आपको बता दें कि बैंक ने ग्राहकों के लिए नया और अपडेटिड ऐप जारी किया है। बैंक ने मोबाइ ल बैंकिंग के जरिए हो रहे फ्रॉड और टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए नया ऐप डिजाइन किया है और इसे अधिक सिक्योर बनाया है।

बैंक का नया ऐप
बैंक ने अपने खाताधारकों को संदेश भेजकर सूचित किया है कि वो 29 फरवरी तक अपना एचडीएफसी मोबाइल बैंकिंग ऐप अपडेट करवा लें। ऐसा नहीं करने पर 29 तारीख की रात के 12 बजे के बाद से पुराना ऐप काम करना बंद कर देगा। बैंक ने खाताधारकों को HDFC का नया मोबाइल ऐप इंस्टॉल करने की सलाह दी है। आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर एचडीएफसी मोबाइल बैंकिग का न्यू ऐप डाउनलोड करना होगा। नए ऐप में कई नए फीचर्स एड किए गए हैं। वहीं इस ऐप को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाया गया है। आप नए ऐप की मदद से ही क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। चेक के स्टेटस, अकाउंट और फिक्सड डिपॉजिट की समरी आदि जानकारी हासिल कर सकते हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications