Aadhaar कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर, UIDAI ने बंद कर दी ये सर्विस, जानें कैसे बनेगा आधार PVC कार्ड
Aadhaar से जुड़ी बड़ी खबर, UIDAI ने बंद कर दी ये सर्विस
नई दिल्ली, मई 28। आधार कार्ड आज से वक्त में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। आधार से जुड़ी सर्विसेस में अपडेशन और बदलाव होते रहे हैं। इन बदलावों का असर आधार कार्ड धारकों पर पड़ता है। ऐसा ही बदलाव यूआईडीएआई ने फिर से किया है। UIDAI ने आधार अपडेशन के सर्विस में बदलाव करते हुए रिप्रिंट की सुविधा को बंद कर दिया है। इसकी जानकारी यूआईडीएआई ने खुद ट्वीट कर दी है।

आधार से जुड़ी इस सर्विस में बदलाव
आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी में बदलाव करने या उसमें अपनी जन्मतिथि, नाम अपडेट कराने से लेकर नया आधार बनवाने कर के लिए UIDAI ऑनलाइन सुविधा देती है, लेकिन हाल ही इस ऑनलाइन सुविधा की कुछ सेवाओं में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत यूआईडीएआई ने आधार रिप्रिंट कराने की सुविधा को बंद कर दिया है।

बंद हुई आधार की ये सुविधा
यूआईडीएआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन आधार रिप्रिंट की सुविधा फिलहाल बंद हो गई है। UIDAI ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। दरसल एक यूजर्स की ओर से ट्वीट कर ये जानकारी साझा की गई कि यूआईडीएआई की वेबसाइट पर आधार रिप्रिंट कराने की सर्विस बंद हो गई है। जिसके जवाब में यूआईडीएआई ने हामी भरते हुए लिखा कि ऑर्डर आधार रिप्रिंट सर्विस को बंद कर दिया गया है।

क्या करें कार्डधारक
ऐसे में अगर आपको अपने आधार को रिप्रिंट करवाना है तो आपको अब पीवीसी कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर करना होगा। वहीं आप चाहे तो अपने आधार को रिप्रिंट करवाने के बजाए अपने ई-आधार का प्रिंटआउट ले सकते हैं। ये पूरी तरह से मान्य होगा। ऐसे में अगर आपको पीवीसी आधार मंगवाना है तो आपको UIDAI की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए बेहद आसान तरीका है।

कैसे बनवाए पीवीसी आधार
अगर आपको पीवीसी आधार कार्ड बनवाना है तो यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर माई आधार सेक्शन पर क्लिक करें। फिर ठर्डर आधार पीवीसी कार्ड पर क्लिक करें। फिर आपको अपने आधार नंबर को वहां भरना होगा। सामने आए कैप्चा को सही से भरकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को आपको भरना होगा, जिसके बाद फॉर्म को सब्मिट कर दें। ऐसा करन के बाद आपके सामने पेमेंट का विकल्प आएगा। 50 रुपए की फीस भरकर आप अपने आधार का पीवीसी कार्ड अपने रजिस्टर्ड पते पर मंगवा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications