सोने के सिक्के से लेकर ज्वैलरी तक, यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

धनतेरस के दिन दुकानों पर भारी भीड़ होती है, ऐसे में सोने की ऑनलाइन शॉपिंग आपके काम की हो सकती है। आइए जानते हैं कहां से खरीदें सोने के सस्ते गहने और सोने के सिक्के।

नई दिल्ली। धनतेरस का त्योहार सोने की खरीददारी के लिए सबसे शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस धनतेरस सोने का सिक्का या फिर सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए कुछ शानदार ऑफर ऑनलाइन भी मौजूद हैं।

धनतेरस के दिन दुकानों पर भारी भीड़ होती है, ऐसे में सोने की ऑनलाइन शॉपिंग आपके काम की हो सकती है। आइए जानते हैं कहां से खरीदें सोने के सस्ते गहने और सोने के सिक्के।

सोने का सिक्का

सोने का सिक्का

धनतेरस पर अधिकतर लोग सोने का सिक्का खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी सोने का सिक्का खरीदना चाहते हैं तो पीसी ज्वैलर्स के सोने के सिक्के खरीद सकते हैं। ये सिक्के पीसी ज्वैलर्स के ऑनलाइन पार्टनर वीयरयोरसाइन पर उपलब्ध हैं। साथ ही, धनतेरस और दिवाली के मौके पर 24 कैरेट सोने के सिक्के पर 7 फीसदी की छूट भी दी जा रही है।

पीसी ज्वैलर्स

पीसी ज्वैलर्स

पीसी ज्वैलर्स ने भी हैप्पी दिवाली शॉपिंग ऑफर नाम का एक ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। साथ ही, कुछ खास ज्वैलरी की खरीददारी पर आपको 0.5 ग्राम का 24 कैरेट का सोने का सिक्का मुफ्त दिया जाएगा। मतलब यहां से आप ज्वैलरी और सोने का सिक्का एक साथ पा सकते हैं पीसी ज्वैलर्स के खास ऑफर के तहत।

गीतांजलि

गीतांजलि

गीतांजलि ज्वैलर्स दिवाली ऑफर नाम का एक ऑफर चला रहा है। इस ऑफर के तहत आपको ज्वैलरी पर 50 फीसदी की छूट दी जा रही है साथ ही डायमंड पेंडेंट मुफ्त में दिया जा रहा है। अगर आप भी अपने किसी चाहने वाले को सोने का तोहफा देना चाहते हैं तो यहां पर आपको सोने की सस्ती और अच्छी ज्वैलरी मिल सकती है।

कामा ज्वैलर्स

कामा ज्वैलर्स

इसके अलावा कामा ज्वैलर्स ने भी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए 40 फीसदी तक के डिस्काउंट का ऑफर निकाला ही। कामा ज्वैलर्स का यह ऑफर भी दिवाली ऑफर के नाम से शुरू किया गया है। यहां से भी आप इस धनतेरस पर सोना खरीद सकते हैं वो भी 40 फीसदी तक की शानदार छूट पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+