बदल गये पैन कार्ड के निमय, 50 हजार से अधिक का सामान खरीदने से पहले सोच लें
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार और काला धन पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने पैन के नियमों अहम बदलाव करने का फैसला लिया है। अब 50000 रुपए से अधिक के हर लेन-देन के लिए पैन कार्ड अनिवार्य होगा।
राजस्व सेक्रेटरी हसमुख अढिया ने बताया कि जवाहरात की खरीद में सबसे ज्यादा कालाधन इस्तेमाल होता है। यह नियम प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खोले गये खातों पर भी लागू होगा। इन पांच अहम कामों में होगी पैन कार्ड की जरूरत

शॉपिंग करते समय
अगर आपने 50000 रुपए से अधिक की खरीददारी की है तो आपको पैन कार्ड दिखाना होगा।

हवाई यात्रा पर
50000 रुपए से अधिक के विमान टिकट की खरीद पर भी पैन कार्ड अनिवार्य होगा।

अचल संपत्ति की खरीद पर
10 लाख रुपए से अधिक की अचल संपत्ति की खरीद पर भी आपको पैन कार्ड दिखाना होगा।

होटल में ठहरने पर
अगर होटल में आपका बिल 50 हजार रुपए से अधिक है तो भी आपको पैन कार्ड दिखाना होगा।

जनधन के खातों में भी लागू होगा यह नियम
प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गये गये खातो में भी 50 हजार रुपए से अधिक के लेन-देन पर पैन कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।












Click it and Unblock the Notifications