Alert! इस सरकारी बैंक ने खाताधारकों को किया अलर्ट, गलती से भी न करें ये काम, वरना....

नई दिल्ली। बैंक खाताधारकों के लिए साइबर क्राइम बड़ा खतरा बनता जा रहा है। हैंकर्स मिनटों में आपके अकाउंट से आपकी जमापूंजी खाली कर सकते हैं। इस साइबर अटैक को लेकर बैंक अक्सर अपने खाताधारकों को अलर्ट करते हैं। उन्हें इससे बचने की सलाह देते हैं। सार्वजनिक सेक्चर की बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने अपने ग्राहकों को साइबर अटैक को लेकर अलर्ट किया है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर खाताधारकों को हैकर्स से बचने की सलाह दी है और उन्हें कुछ गलतियां न करने की सलाह दी है।

 साइबर अटैक से बचे खाताधारक

साइबर अटैक से बचे खाताधारक

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर अपने खाताधारकों को कुछ गलतियों से बचने की सलाह दी है। खाताधारकों को बैंक ने आगाह किया है कि वो साइबर अटैक से बचकर रहे, वो हैकर्स के अगले शिकार हो सकते हैं। बैंक ने खाताधारकों को कुछ बातों से अलर्ट रहने की सलाह दी है।

गलती से भी न करें ये काम

गलती से भी न करें ये काम

बैंक ने खाताधारकों को किसी भी संदिग्ध और अनधिकृत ऐप से बचने की सलाह दी है। ऐसा करना आपके लिए खतरे से खाली नहीं है। दरअसल संदिग्ध ऐप को डाउनलोड करने पर आपका अकाउंट हैक हो सकता है। हैकर्स ऐसे एप की मदद से आपके बैंक खाते में सेंध लगाकार आपकी जमा पूंजी को खाली कर सकते हैं। बैंक ने यूजर्स को AnyDesk मोबाइल ऐप को डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी है। अगर आपने इस ऐप को डाउनलोड किया तो हैकर्स आपके अकाउंट तक पहुंच सकते हैं और आपका अकाउंट चंद सेकेंट में बिना आपकी जानकारी के खाली कर सकते हैं।

 कैसे मिनटों में खाली हो जाता है आपका अकाउंट

कैसे मिनटों में खाली हो जाता है आपका अकाउंट

कई बार आप अनजाने में तो कई बार गलती से ये एप डाउनलोड हो जाते हैं। डाउनलोड होते ही ये एप आपसे डाटा एक्सेस की परमिशन मांगता है। डाटा एक्सेस देने के बाद हैकर्स के पास आपकी पूरी जानकारी मिल जाती है। यह ऐप रिमोट कंट्रोल जैसा है जिसका इस्तेमाल कई डिवाइस को जोड़ने के लिए किया जाता है। जैसे ही आप इस एप को डाउनलोड करते हैं AnyDesk यूजर के डिवाइस पर 9 अंकों का ऐप कोड जेनरेट करता है और साइबर अपराधी कॉल कर यूजर से वह कोड बैंक के नाम पर मांगते हैं। यह कोड मिलते ही हैकर आसानी से आपके ऐप में सेंधमारी कर लेते हैं और आपके डिवाइस की सारी जानकारी उनके हाथों में लग जाती है। इसके बाद हैकर्स आपके खाते को खाली कर देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+