महिला ने गूगल पर सर्च किया जोमैटो और खाली हो गया बैंक अकाउंट, रहें सावधान

नई दिल्ली। Google पर सर्च करने पर हम सब मान लेते हैं तो वो हमें सही जानकारी ही देगा और हम उसपर आंख बंद कर भरोसा कर लेते हैं, लेकिन कितना खतरनाक हो सकता है इस बात का अंदाजा आप इस खबर से लगा सकते हैं। गूगल सर्च की वजह से महिला के खाते से मोटी रकम निकल गई और उसे पता तक नहीं चला।

गूगल सर्च पर आंख बंद कर न करें भरोसा

गूगल सर्च पर आंख बंद कर न करें भरोसा

बेंगलुरु में रहने वाली महिला ने गूगल पर जोमेटो(Zomato) का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। सर्च रिजल्ट में जो नंबर दिखें महिला ने बिना जांचे उसपर यकीन कर लिया। महिला को अपने ऑर्डर का रिफंड पाने के लिए उस कस्टमर केयर नंबर पर कंप्लेन किया। उसने फोन पर ही रिफंड के लिए उसका बैंक अकाउंट और बाकी जानकारी मांगी गगई। महिला को शक भी नहीं हुआ और उसने वो अपने खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी उस फेक कस्टमर केयर नंबर पर साझा कर दी। उसकी ये गलती पर बड़ी भारी पड़ी और उसके खाते से मोटी रकम निकल गई।

फेक कस्टमर केयर नंबर से सावधना

फेक कस्टमर केयर नंबर से सावधना

दरअसल महिला ने गूगल सर्च के जरिए जोमैटो का जो नंबर डायल किया था वो फेक नंबर था। महिला ने फेक Zomato कॉल सेंटर में फोन कर अपने बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी तक साझा कर दी और उसकी इस गलती की वडह से उसके खाते से पैसे निकल गए।

साझा न करें जानकारी

साझा न करें जानकारी

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले EPFO प्रोविडेंट फंड को लेकर भी मामला सामने आया, जहां जालसाजों ने मुंबई में मौजूद EPFO ऑफिस का कॉन्टैक्ट डिटेल गूगल सर्च पर बदल दिया और उसकी मदद से लोगों को ठगी का शिकार बनाया। हैकर्स और ठगी करने वाले लोग इन फर्जी और फेक कस्टमर केयर नंबर की मदद से लोगों की जानकारी हासिल कर कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+