सावधान: मोबाइल पेमेंट ऐप के जरिए हैकर्स ने 3 दिन में उड़ाए यूज़र्स के 4 करोड़ रु, करना पड़ा बंद

नई दिल्ली। जितनी तेजी से डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से फ्रॉड के नए-नए मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। मोबाइल पेमेंट ऐप के जरिए हैकर्स ने यूजर्स के खाते से 4 करोड़ रुपए निकाल लिए। जब मामला सामने आया तो सबके होश उड़ गए। फौरन मोबाइल ऐप को बंद कर दिया गया। खबर जापान की है, जहां मोबाइल पेमेंट ऐप के जरिए हैकर्स ने यूज़र्स के पांच लाख डॉलर (करीब 3.42 करोड़ रुपए) उड़ा लिए।

 मोबाइल पेमेंट ऐप की मदद से लूटा 4 करोड़

मोबाइल पेमेंट ऐप की मदद से लूटा 4 करोड़

जापान में 7Pay नाम की ऐप में हाल में एक नया पेमेंट फीचर पेश किया गया। इस पेमेंट फीचर्स की मदद से हैकर्स ने यूज़र्स के अकाउंट खाली कर दिए। हैकर्स ने यूजर्स के ऐसे में फर्जी लेन-देन दिखाकर कस्टमर्स के खाते से लाखों रुपए उड़ा लिए। हालांकि इस घटना के बाद जापान ने 7Pay ऐप के पेमेंट फीचर को सस्पेंड कर दिया है।

3 दिनों में लूट लिए 4 करोड़

3 दिनों में लूट लिए 4 करोड़

आपको बता दें कि 7Pay ने 1 जुलाई को ऐप का ये नया पेमेंट फीचर शुरू किया, लेकिन हैकर्स द्वारा किए गए फर्जीवाड़े और अकाउंट हैकिंग के चलते 3 जुलाई को इसे बंद करना पड़ा। मतलब सिर्फ तीन दिनों में हैकर्स ने इतनी बड़ी हैकिंग को अंजाम दे दिया और यूजर्स के खाते से 4 करोड़ रुपए साफ कर दिए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की ओर से ऐप में दिए गए इस फीचर में कस्टमर्स को सिर्फ बारकोड स्कैन करना होता था, जिसके बाद वह ऐप से लिंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट हो जाता था,लेकिन इस फीचर्स को लेकर कंपनी के पास शिकायतें आने लगी।

खाते से निकल गए लाखों रुपए

खाते से निकल गए लाखों रुपए

याहू जापान की खबर के मुताबिक, ऐप में एक खामी थी और हैकर्स ने उसी का इस्तेमाल कर बड़ी जालसाजी की। ऐप में किसी भी यूजर की जन्मतिथि, ईमेल आईडी और फोन नंबर पता होने पर वह किसी और ईमेल अड्रेस पर पासवर्ड बदलने की रिक्वेस्ट भेज सकता था। हैकर्स ने इसी का फायदा उठाया। हैकर्स ने करीब 900 कस्टमर्स के अकाउंट्स को एक साथ टारगेट करते हुए उनके खाते से 5 लाख डॉलर की रकम चोरी कर ली गई। इस मामले में टोक्यो पुलिस ने दो चीनी लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं कंपनी ने ऐप से पेमेंट फीचर्स हटा लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+