Beware: पाकिस्तान से आ रहे हैं Whatsapp कॉल,गलती ने भी न उठाएं वरना बैंक खाता हो सकता है खाली

नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से व्हाट्सऐप कॉल आ रहे हैं। इन कॉल्स से आपको बचकर रहने की जरूरत है। इन व्हाट्सऐप कॉल के जरिए लोगों को लॉटरी लगने और बंपर इनाम जीतने की बात कही जा रही है, ताकि लोग उसके झांसे में आ जाए, लेकिन आपको बता दें कि ये कॉल आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। आपकी जमापूंजी को ये कॉल मिनटों में साफ कर सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप पता कर सकते हैं कि ये फेक कॉल है और कैसे आप खुद को इन फेक कॉल्स से बचा सकते हैं।

 पाकिस्तान से आ रहे हैं कॉल्स

पाकिस्तान से आ रहे हैं कॉल्स

पाकिस्तान भले ही कंगाली के मुहाने पर खड़ा है, लेकिन फेक कॉल के जरिए वो भारत के लोगों को करोड़पति बनाने का दावा कर रहा है। पाकिस्तान से व्हाट्सऐप (Whatsapp) कॉलिंग के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इन फर्जी कॉल्स के जरिए लोगों को लालच देकर उनके बैंक खातों को खाली करने की तैयारी की जा रही है। पाकिस्तान के ये हैकर्स लोगों को करोड़पति बनने का झांसा देकर उनके मोबाइल को हैक करके बैंक अकाउंट का एक्सेस ले लेते हैं और फिर उनकी जमापूंजी को खाली कर देते हैं।

 इस नंबर से सावधान

इस नंबर से सावधान

अगर आपके पास +92 से कोई फोन आए तो जरा सावधान हो जाएं। +92 पाकिस्तान का कंट्री कोड है, जिसके जरिए लोगों को कॉल कर उन्हें फंसाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले शख्स को +92 302 749974 नंबर से फोन आया। इस नंबर को प्रोफाइल पिक में कौन बनेगा करोड़पति का लोगो लगा था। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि आपने 25 लाख रुपए की लॉटरी जीती है और इसे पाने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना है आपको बस एक ऐप डाउनलोड करना होगा। हालांकि शख्स ने कोई ऐप डाउनलोड नहीं की, लेकिन अगर कोई उनके झांसे में आकर ये ऐप डाउनलोड करता है तो उसका पूरा का पूरा फोन हैकर्स के कंट्रोल में आ जाता है, जिसके बाद मिनटों में वो आपका बैंक खाता खाली कर देता है।

 कैसे रखें खुद को सुरक्षित

कैसे रखें खुद को सुरक्षित

साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक पाकिस्तान से डायरेक्ट फोन और एसएमएस से धोखाधड़ी के मामले बड़ी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। एक्सपर्ट की सलाह है कि लोग +92 वाले नंबर से आने वाले फोन ही रिसीव न करें और न ही उन नंबर पर कॉल बैक करें। अगर आपने इन नंबर से आए कॉल को रिसीव किया तो सामने वाले शख्स आपको फुलसाने की हर संभव कोशि करता है। वो आपको लॉटरी का लालच देकर लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करने के लिए कहेगा, जिसके साथ ही वो आपके फोन के हैक कर आपको मुश्किल में डाल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+