व्हाट्सएप पर मिल रहा है वीडियो कॉलिंग फीचर का इंविटेशन, तो हो जाएं सावधान

व्हाट्सएप के नए वीडियो कॉलिंग फीचर का लिंक भेज आपको निशाना बना सकते हैं स्पैमर्स।

नई दिल्ली। हाल ही में व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया वीडियो कॉलिंग फीचर शुरू किया है। चार दिन पहले शुरू किए गए इस फीटर से जुड़ा इंविटेशन लिंक अगर आपकों भी मिला है, तो क्लिक करने से पहले सावधान हो जाइए।

whatsapp

मंगलवार को व्हाट्सएप ने ये नए वीडियो कॉलिंग फीचर की सुविधा के बारे में जानकारी दी थी। व्हाट्सएप के नए फीचर जारी करने के चार दिन के भीतर ही स्पैमर्स इसके दुरुपयोग के लिए सक्रिय हो गए हैं।

इस फीचर के आते ही इसके इंविटेशन लिंक आने शुरू हो गए थे। दरअसल, इस लिंक पर क्लिक करने वाले यूजर को अहसास तक नहीं होता है कि वो स्पैमर का शिकार हो चुका है।

व्हाट्यएप पर आए इंविटेशन लिंक पर क्लिक करता है वो एक वेबसाइट पर पहुंचता है। ये किसी एकदम ठीक जान पड़ता है, ये स्पैम जैसी नहीं लगती।

नए फीचर के लिए गूगल एप से करें अपडेट

वेबसाइट पर जाने के बाद फीचर को शुरू करने के लिए लिए इनेबल पर क्लिक करना होता है। इस पर क्लिक करते ही एक नया पेड खुल जाता है। इसके बाद आपसे वेरिफिकेशन की मांग की जाती है।

आपको इस फीचर की सुविधा लेने के लिए चार लोगो को ये इंविटेशन लिंक भेजने को कहा जाता है। इसके बाद जब आप ये लिंक अपने अपने दोस्तों के साथ शेयर करते हैं तो बहुत मुमकिन है कि आप स्पैमर्स का शिकार बन जाएंगे।

व्हाट्सएप के नए वीडियो कॉलिंग फीचर को इनेबल करने का सही तरीका ये है कि आप व्हाट्सएप को गूगल प्लेस्टोर या एप्पल स्टोर से अपडेट करें। जैसे ही आपका व्हाट्सएप अपडेट होगा नया फीचर खुद-ब-खुद इनेबल हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+