टैक्सपेयर्स ध्यान दें! 31 दिसंबर तक नहीं भरा ITR तो देना पड़ेगा भारी-भरकम जुर्माना
नई दिल्ली। इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR भरने की आखिरी तारीख बेहद नजदीक आ गई है। अगर आपने अब तक अपना आईटीआर नहीं भरा है तो आखिरी तारीख का इंतजार न करें बल्कि जल्द से जल्द अपना इनकम टक्स रिटर्न दाखिल करें, वरना आपको भारी-भरकम जुर्माना भरना पड़ सकता हैं। जी हां इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी, लेकिन अब आपने अब तक अपना आईटीआर नहीं भरा तो आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। आपको भारी जुर्माना देना पड़ेगा। 31 अगस्त के बाद और 31 दिसंबर तक आईटीआर भरने पर जहां आपको 5000 रुपए का फाइन भरना होगा, वहीं 31 दिसंबर के बाद आईटीआर भरने पर जुर्माने की रकम डबल हो जाएगी।

31 दिसंबर कर भर लें अपना इनकम टैक्स रिटर्न
इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी। अगर आपने अब तक रिटर्न नहीं भरा है तो 31 दिसंबर तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) जरूर भर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। आपको बता दें कि इनकम टैक्स के सेक्शन 234F के तहत फाइनेंशियल ईयर 2017-18 (असेसमेंट ईयर 2018-19) से इनकम टैक्स रिटर्न डेडलाइन के बाद आईटीआर भरने वालों को जुर्माना देना होगा।

31 दिसंबर तक नहीं भरा तो देना होगा जुर्माना
आपको बता दें कि अगर आपने डेडलाइन के बाद यानी 31 अगस्त और साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर से पहले तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर रहे हैं तो आपको देर से आईटीआर भरने के लिए 5000 रुपए तक का जुर्माना लगेगा, लेकिन अगर आप 31 दिसंबर 2019 के बाद और 31 मार्च 2020 से पहले रिटर्न फाइल करते हैं तो आपको 10,000 रुपए का जुर्माना देना पड़ सकता है।

10000 रुपए का जुर्माना
आपको बता दें कि अगर आप इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आते हैं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं। अगर आपकी आमदनी 5 लाख रुपए से कम है तो आपको 1000 रुपए की जुर्माना देना होगा। वहीं अगर आपकी कुल इनकम बेसिक छूट से ज्यादा नहीं है तो उनके लेट रिटर्न फाइल करने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। आपको बता दें कि इनकम डिपार्टमेंट ने वर्तमान में बेसिक टैक्स छूट 2.50 लाख रुपए की है।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications