चुनाव से पहले Moodys ने दी गुड न्यूज, GDP में फिर ग्रोथ का अनुमान, बताया कितनी रहेगी विकास दर
लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर आर्थिक विकास दर में तेजी की उम्मीद की जा रही है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने मौजूदा वर्ष में भारत की इकोनॉमी में ग्रोथ का अनुमान लगाया है। मूडीज के अनुमान के मुताबिक कैलेंडर ईयर 2024 के लिए आर्थिक विकास दर के अनुमान को 6.1 फीसदी से बढ़ाकर 6.8 फीसदी कर दिया है।
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही सितंबर से दिसंबर के ग्रोथ रेट 8.4 प्रतिशत होने के बाद फिर एक बार से वर्ष 2024 को लेकर बड़ा दावा किया है। मूडीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि तंबर से दिसंबर तिमाही के ग्रोथ का आंकड़े में वृद्धि के बाद जनवरी मार्च तिमाही के दौरान भी ये गति जारी रहने की उम्मीद है।

मूडीज के मुताबिक मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में जीएसटी कलेक्शन, ऑटो सेल्स में उछाल, उपभोक्ताओं का बढ़ता भरोसा, क्रेडिट ग्रोथ में वृद्धि खपत और मांग में वृद्धि का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में विस्तार के अलाव कई अन्य संभावनाओं में सकारात्मक वृद्धि देखने को मिल सकती है। ऐसे में आर्थिक विकास को भी गति मिलने की संभावना है।
वहीं क्रिसिल ने अपनी इंडिया आउटलुक रिपोर्ट में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था घरेलू संरचनात्मक सुधारों और चक्रीय स्थितियों (Cyclical Levers) से समर्थन मिलेगा और यह वर्ष 2031 तक तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अपनी वृद्धि संभावनाओं को बरकरार रखने के साथ उसमें सुधार भी कर सकती है।
आउटलुक रिपोर्ट में बताया गया कि है कि इस वित्तीय वर्ष में उम्मीद से बेहतर यानी 7.6 प्रतिशत रहने के बाद भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2025 में मध्यम होकर 6.8 प्रतिशत होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications