धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या है भाव
सर्राफा बाजार के कारोबारियों के मुताबिक वैश्चिव स्तर पर हुई हलचल के चलते सोने की कीमतों में कमी आई है।
नई दिल्ली। लगातार दो दिन तक सोने की कीमतों में उछाल आने के बाद अचानक सोने की कीमत में कमी आई है। यह कमी तब आई है जब देश भर में लोग धनतेरस के मौके पर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।

गुरूवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 15 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई है। इसके बाद सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 30,700 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है।
वहीं चांदी की कीमतों भारी कमी आते हुए यह प्रति किलो 300 रुपए तक सस्ती हो गई है।
चांदी की कीमत प्रति किलो 43,000 रुपए से घटकर 42,700 रुपए के स्तर पर पहुंच गई।
सर्राफा बाजार के कारोबारियों के मुताबिक वैश्चिव स्तर पर हुई हलचल के चलते सोने की कीमतों में कमी आई है।
आज से ही बाजार में धनतेरस की खरीदारी शुरू हो जाएगी और मुहुर्त के हिसाब से शुक्रवार को सोने की खरीदारी अपने उच्चतम स्तर पर जा सकती है।
बाजार में 99.9 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 30,700 रुपए और 99.5 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 30,550 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications