नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नवंबर में कौन-कौन सी तारीख को बैंक बंद रहेंगे, नोट कर लीजिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट...

नई दिल्ली। अक्टूबर का त्योहारी महीना बीतने के साथ ही नवंबर की शुरुआत हो चुकी है। पिछले महीने यानी अक्टूबर में दशहरा और दिवाली के साथ-साथ कई अन्य बड़े त्योहार पड़े और इन त्योहारों के चलते अलग-अलग तारीखों पर कुल 11 दिन बैंकों में छुट्टी रही। अब नवंबर में भी बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि अपने बैंक में किसी भी आवश्यक काम के लिए जाने से पहले आप छुट्टी की तारीखों का पता कर लें। इसके अलावा बैंक बंद रहने से लोगों को एटीएम में कैश की किल्लत का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि नवंबर में कौन-कौन सी तारीख को बैंक बंद रहेंगे।

किस किस दिन बंद रहेंगे बैंक

किस किस दिन बंद रहेंगे बैंक

नवंबर में सार्वजनिक अवकाश और बाकी छुट्टियों के चलते कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें सबसे पहले 1 नवंबर को हरियाणा, कर्नाटक और मणिपुर के बैंकों में छुट्टी रहेगी। दरअसल 1 नवंबर को हरियाणा दिवस, कर्नाटक राज्योत्सव और मणिपुर में कुट त्योहार है। इसके बाद अगले दिन 2 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा के बैंकों में छुट्टी रहेगी। 3 नवंबर को रविवार के चलते बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 8 नवंबर को वांगला फेस्टिवल के चलते मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। 9 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार है और बैंकों में छुट्टी के चलते कोई काम नहीं होगा। इसके बाद 10 नवंबर को ईद-ए-मिलाद का त्योहार है और देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

12 नवंबर भी बैंकों में छुट्टी

12 नवंबर भी बैंकों में छुट्टी

10 नवंबर के दो दिन बाद यानी 12 नवंबर को गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है, जिसके चलते सभी बैंक बंद रहेंगे। 15 नवबंर को कनकदास जयंती के चलते कर्नाटक के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 16 नवंबर को शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस के मौके पर पंजाब के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। 17 नवंबर को रविवार है और सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 23 नवंबर को सेंग कट स्नेम के चलते मेघालय के सभी बैंक बंद रहेंगे। 24 नवंबर को रविवार के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। 26 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के कारण पंजाब के सभी बैंक बंद रहेंगे।

हो सकती है कैश की किल्लत

हो सकती है कैश की किल्लत

गौरतलब है कि सार्वजनिक अवकाश और बाकी छुट्टियों के दौरान बैंकों के बंद रहने से एटीएम में कैश निकासी का दबाव बढ़ जाता है और लोगों को कैश की किल्लत का सामना करना पड़ता है। नवबंर में छुट्टियों की लिस्ट को देखते हुए यह जरूरी है कि आप बैंक के अपने जरूरी काम उसी हिसाब से प्लान करें। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए सभी एटीएम में कैश की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी और किसी तरह की कोई दिक्कत सामने नहीं आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+