Rabindranath Tagore Jayanti 2023: आज है टैगोर जंयती, इस राज्य में है बंद हैं बैंक लेकिन ऑनलाइन सेवा चालू
Rabindranath Tagore Jayanti 2023: प्रसिद्ध महाकवि, उपन्यासकार और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्र नाथ टैगोर का आज 9 मई को जन्म दिवस मनाया जा रहा है। रविंद्रनाथ टैगोर के जन्म दिन पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

Rabindranath Tagore Jayanti 2023: मई महीने में कुल 11 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। क्योंकि, मई महीने में कई पर्व और जयंती पड़ रही हैं। 9 मई, 2023 को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, 9 मई को अन्य राज्यों में बैंक सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे।
रवींद्रनाथ टैगोर एक महाकवि, लेखक, विद्वान, उपन्यासकार, नाटककार, मानवतावादी, दार्शनिक, चित्रकार और नोबेल पुरस्कार विजेता थे। रवींद्रनाथ टैगोर, जिन्हें अक्सर गुरुदेव कहा जाता है, न केवल एक कवि थे बल्कि एक संगीतकार और कलाकार भी थे।
टैगोर को साल 1913 में अपने कविता संग्रह गीतांजलि के लिए नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले गैर-यूरोपीय थे। आपको पता है कि क्या रवींद्र नाथ टैगोर ने सिर्फ भारत के ही राष्ट्रगान को नहीं लिखा, वे बांग्लादेश के राष्ट्रगान के भी रचियता हैं।
टैगोर कई विधाओं में निपुण थे और उन्होंने 8 साल की उम्र में कविता लिखना शुरू कर दिया था। उनकी लेखनी में वो ताक थी, जो लोगों के अंतर्मन को स्पर्श कर लेती थी। इसको देखकर महात्मा गांधी ने रवींद्रनाथ टैगोर को 'गुरुदेव' की उपाधि दी थी।
रवींद्रनाथ टैगोर की साहित्यिक रचाएं, काव्यात्मक सुंदरता और मानवीय भावनाओं ने भारतीय साहित्य और संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है। इसी के चलते पश्चिम बंगाल में रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिवस मनाया जाता है।
Recommended Video
उनकी जयंकी मई में बंगाली कैलेंडर माह बोशख के नौवें दिन मनाई जाती है। इस दिन पूरे राज्य में अवकाश रहता है। आज यानी 9 मई, 2023 को उनकी जयंती के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। बैंक अवकाश के दौरान, ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन सेवा के लाभ उठाए।
ग्राहकों को ध्यान देना चाहिए कि यह एक क्षेत्रीय बैंक अवकाश है, इसलिए देश के बाकी राज्यों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य दिनों की तरह से काम करेंगे। अधिक जानकारी के लिए, ग्राहक अपने बैंक कस्टमर केयर पर कॉल कर सकते हैं, या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications