Must Read: 1 नवंबर से SBI ने बदल दिए बैंक खाते से जुड़े ये नियम, जानना जरूरी
Must Read: 1 नवंबर से SBI ने बदल दिए बैंक खाते से जुड़े ये नियम
नई दिल्ली। Rules Change for 1st November 2021. 1 नवंबर आते ही बैंक खाते से जुड़े नियमों में बदलाव हो गया है। पेंशन से जुड़े नियम हो या सेविंग अकाउंट से जुड़े नियम आज से आपके बैंक खाते से जुड़ नियम में बदलाव हो गया है। ऐसे में हर बैंक खाताधारकों और पेंशनभोगियों को इसकी जानकारी जरूर होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर आपकी जेब अधिक ढ़ीली हो सकती है। ऐसे में नए नियम की जानकारी होनी जरूरी है।

SBI ने बदला नियम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आज से पेंशन से जुड़ नियम में बदलाव किया है। बैंक ने पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए उन्हें वीडियो कॉलिंग के जरिए लाइफ सर्टिफिकट जमा करने की सुविधा दी है। अब पेंशनर्स घर बैठे वीडियो कॉल के जरिए अपना लाइफ सर्टिफिकेट बैंक में जमा कर सकेंगे। आपको बता दें कि पेंशनभोगियों को पेंशन जारी रखने के लिए हर साल अपने बैंक, डाकघर या वित्तीय संस्थान में पना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना होता है। ये उनके जीवत होने का प्रमाण हैं। बिना इस जमा कराए पेंशन जारी नहीं की जाती है।

कैश जमा करने पर लगेगा चार्ज
बैंकों ने 1 नवंबर से अपना पैसा जमा करने और निकालने पर भी चार्ज लगाने का फैसला किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इसकी शुरुआत कर दी है, जिसके मुताबिक निर्धारित सीमा से अधिक बैंकिंग लेनदेन करने पर आपको चार्ज देना होगा। 1 नवंबर से ग्राहकों को लोन खाते के लिए 150 रुपए चुकाने होंगे। वहीं सेविंग खाते से तीन बार से अधिक कैश जमा करने पर चौथी बार से आपको 40 रुपए शुल्क जमा करना होगा। हालांकि जनधन खाताधारकों को इसमें थोड़ी राहत दी गई है। जनधन खातों में कैश जमा करन पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन तय सीमा से अधिक बार कैश निकालने पर बाकी खातों की तरह शुल्क देना होगा। जनधन खाताधारकों को निकासी पर 100 रुपए देने होंगे।

बैंकों का दिवाली ऑफर
दिवाली-धनतेरस पर जब लोग खासकर गाड़ियां खरीदते हैं तो बैंकों ने भी इस मौके पर ऑफर की बौछार कर दी है। सभी सरकारी और निजी बैंक ने इस मौके पर आकर्षक ब्याज दरों पर कार लोन देने का ऑफर जारी किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), एचडीएफसी बैंक( HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) सस्ती दरों पर कार लोन दे रहे हैं।

बैंकों में 17 दिन की छुट्टी
नवंबर महीने में बैंकों की लंबी छुट्टियां पड़ी है। दिवाली, छठ, गोवर्धन जैसे कई त्योहार नवंबर में है, जिसके चलते बैंकों में लंबी छुट्टियां पड़ने वाली है। आरबीआई द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक इस महीने बैंक 17 दिन बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग-अलग दिन होगी। आरबीआई की वेबसाइट पर बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट अपलोड हैं।
LPG Price Hike: दिवाली से पहले फूटा महंगाई बम, 11 महीने में 651 रुपए बढ़े सिलेंडर के दाम












Click it and Unblock the Notifications