Banking News: 1 सितंबर से बदले बैंकों से जुड़े ये नियम, खाताधारक जरूर जानें
नई दिल्ली, 31 अगस्त। सितंबर महीने की शुरुआत हो गई। नए महीने के शुरुआत के साथ ही आपके आसपास कई नियम बदल गए हैं। 1 सितंबर से बैंकों से जुड़ें नियमों में भी बदलाव हो गया। आपके बैंक खाते , चेक पेमेंट समेत कई नियमों में बदलाव हो चुका है। बैंकिंग नियम के अलावा पीएफ अकाउंट से जुड़े नियम, एलपीजी के दाम, ड्राइविंग, इंश्योरेंस से जुड़े नियम में बदलाव हो गया है। हम आपको उन बदलावों के बारे में बता रहे हैं, जो आपक बैंक खाते से जुड़े हैं।

1 सितंबर से लागू होगा चेक पेमेंट का नया नियम
1 सितंबर से अधिकांश बैंक पॉजिटिव पे सिस्टम (positive pay system) को लागू करना जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देश पर बैंकों ने य फैसला लिया है। एक्सिस बैंक (Axis Bank) की ओर से खाताधारकों को ईमेल, एसएमएस के जरिए ये जानकारी दी जा रही है। खाताधारकों को नए नियम के बारे में जानकारी दी जा रही है। 1 सितंबर से चेक जारी करने से पहले खाताधारकों को इसकी पूरी डिटेल्स बैंक को पहले देनी होगी। अगर आप चेक की पूरी जानकारी पहले से बैंक को नहीं देंगे तो बैंक चेक को कैंसिल कर सकता है। RBI ने 50000 रुपए या इससे अधिक के चेक पेमेंट पर पॉजिटिव पेमेंट को लागू करने का निर्देश दिया है, जिसे बैंक अपनी सुविधानुसान अपना सकते हैं।
Recommended Video

1 सितंबर से PNB ने देगा झटका
1 सितंबर से पंजाब नेशनल बैंक अपने खाताधारकों को झटका देगा। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने खाताधारकों को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। बैंक ने अपने ग्राहकों की बचत को कम करने की तैयारी कर ली है। बैंक ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव करने का फैसला किया है। पंजाब नेशनल बैंक( Punjab National Bank) ने 1 सितंबर से सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों को घटाने का फैसला किया है। PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई जानकारी के मुताबिक 1 सितंबर से सेविंग्स अकाउंट है, उनकी ब्याज दरों में कटौती की जाएगी।

घर तक पहुंचेगा सिक्का
बैंक अब जल्द ही डोर स्टेप बैंकिंग की शुरुआत करन जा रही है, जिसके तहत अब ग्राहकों को उनके दरवाजे पर सिक्के पहुंचाएंगे। दरअसल आरबीआई ने बैंकों को अपने थोक ग्राहकों के लिए नई सुविधा प्रदान करने की इजाजत दी है। RBI ने सिक्कों के लेन-देन को बढ़ाने के लिए बैंकों के प्रोत्साहन को भी बढ़ाकर 65 रुपए प्रति बोरी कर दिया है, जो अब 25 रुपए थी। आरबीआई ने सिक्कों के लेन-देन को बढ़ाने के लिए 1 सितंबर से बैंकों के प्रोत्साहन राशि को बढ़ा दिया है।

बदल जाएंगे SBI के ये नियम
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वो 30 सितंबर तक आधार कार्ड को अपने पैन कार्ड से लिंक कर लें। ऐसा नहीं करने पर ट्रांजैक्शन में दिक्कत आ सकती है। आपको बता दें कि हाल ही में हाल ही में एसबीआई ने अपने 44 करोड़ ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी साझा करत हुए 1 वीडियो शेयर किया। जिसमें डेबिट कार्ड के खो जाने, कहीं गिर जाने या फिर चोरी होने की स्थिति में आपको क्या करना चाहिए इसकी जानकारी दी है।












Click it and Unblock the Notifications