जल्द शुरू होंगे 2 और नए बैंक, RBI के पास लाइसेंस के लिए दिया आवेदन

जल्द शुरू होंगे 2 नए बैंक, RBI के पास लाइसेंस के लिए दिया आवेदन

नई दिल्ली। जहां एक ओर बैंकों का मर्जर किया जा रहा है तो देश में जल्द ही दो नए बैंक खुलने जा रहे हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को पास बैंकों के लाइसेंस के लि आवदन दिए गए हैं। दो कंपनियां स्मॉल फाइनेंस बैंक के तौर पर कार्य करेंगे, जिसके लिए आरबीआई के पास लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है। अगर इन्हें RBI से लाइसेंस मिल जाता है तो देश में दो नए बैंक और हो जाएंगे।

 Banking News: 2 New Bank Soon, RBI get application for new Small Finance Bank Licence
जिन दो कंपनियों ने लाइसेंस के लिए आवदेन किया है, उनमें कॉस्मिया फाइनेंशियल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और टैली सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड हैं। इन दोनों फाइनेंस कंपनियों ने आरबीआई के पास आवेदन दिया है, ताकि उन्हें बैंक के तौर पर मान्यता मिल जाए। आपको बता दें कि कॉस्मिया फाइनेंशियल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शुरुआत 2020 में हुई है, जबकि टैली सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शुरुआत 1991 में की गई है। ये कंपनी सॉफ्टवेयर पब्लिकेशन, कंसल्टेंसी और सप्लाई के सेक्टर में काम करती है। अब ये कंपनी फाइनेंश और बैंकिंग सेक्टर में अपना पैर पसारना चाहती है।
 Banking News: 2 New Bank Soon, RBI get application for new Small Finance Bank Licence
आपको बता दें कि वर्तमान में देश में एक्सिस बैंक , बंधन बैंक, एचडीएफसी बैंक ,आईसीआईसीआई बैंक,इंडसइंड बैंक,यस बैंक,आईडीबीआई बैंक,कोटक महिंद्रा बैंक,लक्ष्मी विलास बैंक,कैथोलिक सीरियन बैंक,सिटी यूनियन बैंक,डीसीबी बैंक,धनलक्ष्मी बैंक,फेडरल बैंक, आईडीएफसी बैंक,जम्मू एंड कश्मीर बैंक, कर्नाटका बैंक,करूर वैश्य बैंक,नैनीताल बैंक,आरबीएल बैंक, साऊथ इंडियन बैंक,तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक निजी सेक्टर के बैंक हैं। सरकार ने पिछले कुछ महीनों में कई सरकारी बैंकों का विलय किया है। बैंकों के एनपीए को कम करने के लिए सबस पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6 बैंकों का विलय किया गया, फिर पिछले साल करीब 10 बैंकों का मर्जर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+